दुनिया

Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की फैक्ट्री में रोबोट ने इंजीनियर पर किया हमला, जमीन पर पटका फिर पीठ में घुसेड़ दिया पंजा

Robot Attack On Engineer: अमेरिका के टेक्सास में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की फैक्ट्री से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां पर फैक्ट्री में एर रोबोट ने एक इंजीनियर पर जदानलेवा हमला बोला दिया. रोबोट ने इंजीनियर को पटक दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने इमरजेंसी बटन को ऑफ कर दिया, तब जाकर इंजीनियर को बचाया जा सका.

पंजे को कर्मचारी की पीठ में घुसेड़ दिया

जिस मशीन ने हमला किया है उसे ताजा एल्युमीनियम कार के हिस्सों को पकड़ने के लिए डिजाइन किया गया था. रोबोट ने एक आदमी को तब पकड़ लिया जब वह पास के ही दो अन्य रोबोट के लिए सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग कर रहा था. रोबोट ने धातु वाले अपने पंजे को कर्मचारी की पीठ में घुसेड़ दिया, जिससे कर्मचारी जमीन पर गिर पड़ा और खून बहने लगा.

कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई

घटना का खुलासा ट्रैविस काउंटी और संघीय रेगुलेटरों को दायर की गई 2021 की रिपोर्ट में हुआ है. वहीं इस हमले के बारे में टेस्ला कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. ये खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब हाल के दिनों में रोबोट से होने वाले खतरे काफी हद तक बढ़ गए हैं. कई कंपनियों में रोबोट से होने वाली चोट के मामले और शतरंज के खिलाड़ी की उंगली तोड़ने वाले रोबोट का मामला भी इसी साल सामने आया था.

वकील ने लगाए आरोप

टेक्सास स्थित एलन मस्क की इस कंपनी के श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील ने ये आरोप लगाया है. उनका कहना है कि श्रमिकों से बातचीत के दौरान पता चला कि कारखाने में हो रही घटनाओं को कम करके बताया जा रहा है. वकील ने कहा कि कम रिपोर्टिंग में 28 सितंबर 2021 में एक निर्माण करने वाले मजदूर की मौत भी इसमें शामिल है. वकील हन्ना अलेक्जेंडर ने कहा कि “मेरी सलाह है कि रिपोर्ट को ध्यान से पढ़ा जाए.

यह भी पढ़ें- Congress Foundation Day: आरएसएस के गढ़ से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताई इसके पीछे की वजह

बता दें कि पिछले साल वर्कर्स डिफेंस प्रोजेक्ट ने गीगा टेक्सास के मजदूरों की ओर से यूएस ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें आरोप लगाया गया था कि टेस्ला के ठेकेदारों ने कुछ कर्मचारियों को झूठे सुरक्षा प्रमाण पत्र दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

5 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

24 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

37 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago