देश

Corona Updates: शहर-शहर कोरोना के नए सब वैरिएंट का कहर, दिल्ली समेत इन राज्यों में सामने आए JN.1 के मामले, 6 लोगों की मौत

Corona Updates:  कोरोना के नए सब वैरिएंट का संक्रमण तेजी के साथ फैलने लगा है. गुरुवार (28 दिसंबर) को 24 घंटे में 700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसके अलावा कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 का दिल्ली में पहला मामला सामने आया है. जिसके बाद से सरकार अलर्ट हो गई है. जेनएन.1 के देश में अब तक 100 से ज्यादा मरीज हो गए हैं. दिल्ली, गुरुग्राम, अजमेर समेत कई शहरों में इस वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है.

6 मरीजों की हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 702 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 6 संक्रमितों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4097 हो गई है. देशभर में अलग-अलग राज्यों में जिन 6 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के दो और कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली से एक-एक मरीज शामिल हैं.

दिल्ली में मिले एक संक्रमित मरीज के बाद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जीनोम सीक्वेसिंग के लिए तीन सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से एक JN.1 और ओमिक्रोन के दो मामलों की पुष्टि हुई है. JN.1 ओमिक्रोन का ही सब-वैरिएंट है, जिसका माइल्ड इंफेक्शन है. यह साउथ इंडिया में फैल रहा है. इससे घबराने की जरूरत नहीं है.”

ये भी पढ़ें- Bharat Nyay Yatra: 14 जनवरी से ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे राहुल गांधी, मणिपुर से मुंबई होगा रूट

JN.1 के सबसे ज्यादा मामले ‘इस’ राज्य में

इससे पहले बुधवार तक JN.1 के सबसे ज्यादा मामले गोवा में पाए गए हैं. गोवा में अब तक JN.1 के 34 नए मामले सामने आए हैं. इसी तरह कर्नाटक में 10 , केरल में आठ, महाराष्ट्र से 7, राजस्थान से 5, तमिलनाडु में चार और तेलंगाना में दो मरीज मिले हैं. गुजरात में JN.1 वेरिएंट के 34 केस मिले हैं. अब तक ये वायरस देश के 7 राज्यों में लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है.

WHO ने जारी जारी किया आंकड़ा

पिछले एक महीने में दुनिया भर में नए कोरोना मरीजों की संख्या में 52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को यह जानकारी दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 20 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच कोरोना के कुल 8,50,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. इस बीच, पिछले 28 दिनों में दुनिया भर में कोरोना मरीजों की मौत में 8 फीसदी की कमी आई है, जिसमें 3,000 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

21 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

22 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

34 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

34 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

53 minutes ago