देश

MP Bus accident: गुना हादसे में बड़ा खुलासा, 15 साल पुरानी थी बस, सीएम बोले- जो भी जिम्मेदार होगा नहीं छोड़ा जाएगा

Gunna Bus accident:: मध्यप्रदेश के गुना में बीते दिन भीषण सड़क हादसा हो गया था. इस हादसे में 13 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं अब घटना के बाद जांच पड़पाल में कई खुलासे हो रहे हैं. इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सीएल मुकाती ने सवाल उठाते हुए खुलासा किया कि यह बस 15 साल पुरानी थी फिर ये सड़क पर कैसे चल रही थी. उन्होंने परिवाहन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस पर अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहीं गुना में सड़क हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव अस्पताल पहुंचे. कल रात डंपर से टक्कर के चलते हुए हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो गई और 14 घायल हो गए थे.

‘जो भी कोई जिम्मेदार होगा किसी को नहीं छोड़ा जाएगा’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि, “घटना हमारी जानकारी में है. कल रात 8:30 बजे आमने सामने की टक्कर हुई. दोनों ड्राइवरों की मृत्यु हो गई है. लगभग 13 लोगों के मृत्यु की खबर है. मैं कोशिश कर रहा हूं कि जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई हो. RTO को सस्पेंड करने का निर्णय मैंने लिया है. फायर ब्रिगेड भी समय पर पहुंची थी लेकिन अगर वे और जल्दी पहुंचती तो अच्छा रहता.” इसके बाद उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि घटना बहुत दुखःद है. मैंने रात में DM और SP से बात भी की थी. अभी मैं खुद जा रहा हूं. हम कोशिश करेंगे की दोबारा ऐसी कोई घटना नहीं हो. मैंने जांच के आदेश दिए हैं. जो भी कोई जिम्मेदार होगा किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. सभी मृतकों के परिवार और घायलों के साथ मेरी संवेदना है.

पूर्व सीएम शिवराज ने जताया दुख

वहीं गुना सड़क हादसे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज मैंने गुना प्रशासन से चर्चा कर घटना की जानकारी ली है. अभी पहचान करना भी कठिन हो गया है. मृतकों के केवल कंकाल मात्र बचे हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की दिवंगत आत्मा को भगवान शांति दे. मुख्यमंत्री जी और सरकार हर संभव मदद कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

14 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

30 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

33 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

33 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

37 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

48 minutes ago