दुनिया

Rule of Law Index 2024: …फिर फिसड्डी साबित हुआ Pakistan, कानून-व्यवस्था मामले में बना दुनिया का तीसरा सबसे खराब देश

द वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट (WJP) के रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2024 ने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनाए रखने के मामले में पाकिस्तान को 142 देशों में दुनिया का तीसरा सबसे खराब देश बताया है. रिपोर्ट के अनुसार, ऑर्डर एंड सिक्योरिटी के मामले में पाकिस्तान 140वें स्थान पर था, उससे नीचे बस माली (141) और नाइजीरिया (142) ही थे.

पाकिस्तान को एक ऐसे देश के रूप में जाना जाता है जहां सैन्य शक्ति सबसे ऊपर है. इसकी वजह से लोगों के अधिकार और कानून के शासन की स्थिति कमजोर होती है. खासकर सिविल और क्रिमिनल जस्टिस के क्षेत्रों में. डब्ल्यूजेपी इंडेक्स ने कुल 142 देशों में से पाकिस्तान की ग्लोबल रेंकिंग 129 पर आंकी है. डब्ल्यूजेपी रिपोर्ट में किसी देश में कानून के शासन के प्रदर्शन को निर्धारित करने के लिए सरकारी शक्तियों पर प्रतिबंध, भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति, खुली सरकार, मौलिक अधिकार, ऑर्डर एंड सिक्योरिटी, रेगुलेटरी एनफोर्समेंट, सिविल जस्टिस और क्रिमिनल जस्टिस जैसे मुद्दों को ध्यान में रखा जाता है.

आपराधिक न्याय के क्षेत्र में पाकिस्तान की रैंकिंग 98

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि आपराधिक न्याय के क्षेत्र में पाकिस्तान की वैश्विक रैंकिंग 142 देशों में से 98 है. नागरिक न्याय के प्रावधान के क्षेत्र में, पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर 142 देशों में से 128वें स्थान पर है. वहीं रेगुलेटरी एनफोर्समेंट के क्षेत्र में, पाकिस्तान की वैश्विक रैंकिंग 127 पर बनी हुई है. पाकिस्तान को मौलिक अधिकारों के क्षेत्र में 125वां स्थान और भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति के मामले में 124वां स्थान मिला है.

2008 में शुरू किया गया था वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट

वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट एक स्वतंत्र, बहु-विषयक संगठन है जो ज्ञान सृजन, जागरूकता निर्माण और दुनिया भर में कानून के शासन को आगे बढ़ाने के लिए कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रहा है. डब्ल्यूजेपी रूल ऑफ लॉ इंडेक्स को पहली बार 2008 में शुरू किया गया था. तब से इसमें 142 से अधिक देश शामिल हो गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

6 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

14 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

40 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago