दुनिया

किम जोंग उन को मिसाइलें और गोला बारूद देगा रूस! राष्ट्रपति पुतिन ने दुश्मन देशों को वियतनाम की धरती से दी कड़ी चेतावनी

पश्चिमी देशों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया कि जैसे अमेरिका और अन्य देश यूक्रेन को हथियार दे रहे हैं, उसी प्रकार उनका देश भी उत्तर कोरिया और दूसरे देशों को लंबी दूरी की मिसाइलें व अन्य हथियार दे सकता है.

हथियार देने की संभावना से इनकार नहीं- पुतिन

उत्तर कोरिया की यात्रा के बाद वियतनाम पहुंचे पुतिन ने मीडियाकर्मियों से कहा, “हम उत्तर कोरिया सहित अन्य देशों को हथियार देने की संभावना से इनकार नहीं करते हैं.”वह पश्चिमी देशों के विरोधियों को मिसाइल प्रदान करने के अपने बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.

रूस हथियार देने के लिए स्वतंत्र

पुतिन ने कहा कि रूस भी पश्चिमी देशों की तरह अपने अधिकार को सुरक्षित रखना चाहता है. वह पश्चिमी देशों के विरोधियों को हथियार प्रदान करने के लिए स्वतंत्र है. नैतिक रूप से कोई अन्य देश इस पर उंगली नहीं उठा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि मास्को परमाणु हथियारों के उपयोग पर अपने सिद्धांत में संशोधन पर विचार कर रहा है, क्योंकि पश्चिम परमाणु सीमा को कम करने के लिए कम-क्षमता वाले हथियारों पर काम कर रहा है.

पिछले सप्ताह यूक्रेन को पेश की गई शांति शर्तों के बारे में पूछे जाने पर, पुतिन ने कहा कि रूस हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहा है, जबकि कीव और उसके पश्चिमी समर्थकों ने मिन्स्क प्रक्रिया और इस्तांबुल वार्ता दोनों को नष्ट कर दिया.

रूसी राष्ट्रपति ने शांति वार्ता के लिए शर्तें रखी थीं, इसमें यूक्रेन द्वारा डोनबास और दो अन्य क्षेत्रों से अपने सैनिकों को हटाना और नाटो में शामिल न होने का आश्वासन देना शामिल था. उन्होंने कहा, “हमारी शर्तें जमीनी हालात के आधार पर बदल भी सकती हैं, ये स्थाई नहीं हैं.”

यह भी पढ़ें- ईरान की सबसे खतरनाक आर्मी को लेकर ट्रूडो ने की बड़ी घोषणा, कनाडा में अब ईरानी अधिकारियों की No Entry

पुतिन बुधवार शाम प्योंगयांग से हनोई पहुंचे. उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए. वियतनाम की उनकी यात्रा का उद्देश्य हनोई के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है, इसमें व्यापार और परमाणु ऊर्जा सहयोग शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

4 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

5 hours ago