Russia Ukraine Conflict: दुनिया के सबसे बड़े देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राजकीय आवास पर 28-29 दिसंबर की रात को ड्रोन हमला हुआ, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई. इस घटना के बाद भारत और चीन जैसे देशों ने चिंता जताई. वहीं, यूक्रेन ने इसे रूसी प्रोपेगैंडा बताया. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- हमने वहां कोई हमला नहीं करवाया.
आज रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बयान जारी किया. सर्गेई लावरोव ने दावा किया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राजकीय आवास पर यूक्रेन ने बड़ा ड्रोन हमला करने की कोशिश की. इसके लिए यूक्रेन ने लंबी दूरी के 91 ड्रोन भेजे थे. सभी ड्रोन रूसी एयर डिफेंस ने मार गिराए. आवास को कोई नुकसान नहीं हुआ और कोई घायल नहीं हुआ.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कुछ ही देर पहले एक फुटेज जारी किया है. जिसमें बर्फ में पड़ा एक काला ड्रोन का मलबा दिख रहा है. लकड़ी के हिस्से और लाल तार भी नजर आ रहे हैं. रूस का दावा है कि हर ड्रोन में 6 किलोग्राम विस्फोटक भरा था. हमला ब्रायन्स्क, स्मोलेंस्क और नोवगोरोड क्षेत्रों से कई दिशाओं से किया गया था. यह सुनियोजित था.
दूसरी ओर, यूक्रेन ने रूस के इस दावे को पूरी तरह झूठ करार दिया है. यूक्रेन का कहना है कि यह आरोप शांति वार्ता को खराब करने के लिए लगाए गए हैं. कोई स्वतंत्र सबूत नहीं मिला है. स्थानीय लोगों ने भी हमले की कोई आवाज या गतिविधि नहीं सुनी.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राजकीय आवास पर ड्रोन हमले की खबरों पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरी चिंता जताई है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि वे रूस के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने की रिपोर्ट से बहुत चिंतित हैं. डिप्लोमेटिक प्रयास युद्ध खत्म करने और शांति के लिए सबसे अच्छा रास्ता हैं. सभी पक्षों से अपील की कि वे इन प्रयासों पर ध्यान दें और ऐसे काम न करें जो उन्हें कमजोर करें.
रूस ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन हमले के बावजूद वह शांति वार्ता से पीछे नहीं हटेगा, लेकिन अपनी स्थिति पर फिर से विचार करेगा. यह दावा ऐसे समय आया, जब अमेरिका के साथ शांति बहाली की बातचीत चल रही है. रूस का कहना है कि ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. कई देशों ने ड्रोन हमले की निंदा की है.
यह भी पढ़िए: पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले से राष्ट्रपति ट्रंप नाराज, शांति वार्ता पर खतरा
Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…
अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…
Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…
Delhi-NCR Weather: क्या इस बार करवा चौथ पर बादलों की वजह से चांद देखने के…