Categories: दुनिया

हिजबुल्लाह नेता की हत्या पर रूस की कड़ी प्रतिक्रिया, इजरायल से तुरंत संघर्ष विराम का किया आह्वान

Russia Reaction on Hezbollah Chief Nasrallah Death: रूस ने हिजबुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह की हत्या की कड़ी निंदा की है और इजरायल से संघर्ष विराम का आह्वान किया है. रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा, “हम इजरायल द्वारा की गई एक और राजनीतिक हत्या की कड़ी निंदा करते हैं. यह हिंसक कृत्य लेबनान और पूरे मध्य पूर्व के लिए और भी अधिक गंभीर परिणामों से भरा हुआ है. इजरायल की हालिया कार्रवाई से अनिवार्य रूप से नए दौर की हिंसा भड़कने की संभावना है.”

इजरायल से तत्काल हिंसा खत्म करने का आग्रह

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में कहा गया है कि इजरायल हिंसा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है. साथ ही इजरायल से तत्काल हिंसा खत्म करने का आग्रह किया गया है. हिजबुल्लाह ने शनिवार को पुष्टि की कि उसके नेता सैयद हसन नसरल्लाह इजरायल के हवाई हमलों में शहीद हो गए। इजरायल की सेना ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय क्षेत्र दहिह में आतंकवादी समूह के कमांड मुख्यालय को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे, जिसमें नसरल्लाह की मौत हो गई थी।

इजरायल ने सोमवार से लेबनान में हवाई हमले तेज कर दिए हैं. यह 2006 के बाद से देश में उसकी सबसे व्यापक कार्रवाई है. इस ताजा कार्रवाई ने इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी संघर्ष को और तेज कर दिया है. दोनों के बीच यह संघर्ष 8 अक्टूबर 2023 के बाद से तब शुरू हुआ था जब हिजबुल्लाह ने गाजा में हमास के समर्थन में इजरायल पर रॉकेट से हमला किया था. इसके जवाब में इजरायल ने दक्षिण-पूर्वी लेबनान में हवाई हमले किए शुरू किए.

यह भी पढ़ें: बेंजामिन नेतन्याहू ने अयातुल्ला शासन को दी कड़ी चेतावनी, कहा- ईरान या मध्य पूर्व में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां इजरायल के हाथ न पहुंचे

आईएएनएस

Recent Posts

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

11 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

43 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

4 hours ago