दुनिया

‘पीड़ितों को न्याय मिला..’, नसरल्लाह की मौत पर बोले बाइडेन, इजरायल की बमबारी जारी, ईरान ने UNSC की बैठक बुलाई

पश्चिम एशियाई देश लेबनान में इजराइल ने चरमपंथी इस्लामिक संगठन हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया. इस घटना के बाद वहां तनाव चरम पर पहुंच गया है. अपने पहले स्टेटमेंट में इजराइली PM नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि इजराइल कहीं भी पहुंच सकता है. वहीं ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है.

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का भी बयान आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस घटना को “न्याय का एक उपाय” करार दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

बाइडेन ने कहा, “हसन नसरल्लाह और उनके नेतृत्व वाला आतंकवादी समूह, हिजबुल्लाह, चार दशक तक आतंक मचाते रहे. वे सैकड़ों अमेरिकियों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे. इजरायली हवाई हमले में नसरल्लाह की मौत बहुत-से पीड़ितों के लिए न्याय का एक उपाय है, जिनमें हजारों अमेरिकी, इजरायली और लेबनानी नागरिक शामिल हैं.”

इजरायल ने नसरल्लाह को इसलिए मारा

नसरल्लाह की मौत एक तीव्र संघर्ष के बीच हुई है, जो हमास के 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए घातक हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी. उस हमले के अगले दिन, नसरल्लाह ने हिजबुल्लाह को इजरायल के विरुद्ध हमास का साथ देने के लिए जंग में उतार दिया था. जिससे इजरायल के खिलाफ “उत्तरी मोर्चा” भी खुल गया था.

हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर गिराए थे 15 बम

अब न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि नसरल्लाह को मारने के लिए 27 सितंबर को इजराइल ने 8 लड़ाकू विमान भेजे थे. उन विमानों के जरिए हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 2 हजार पाउंड के 15 बम गिराए गए थे. इन बमों को बंकर बस्टर भी कहा जाता है. ये बम लोकेशन पर अंडरग्राउंड तक घुसकर विस्फोट करने में सक्षम होते हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago