Tamil Nadu: CM स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को बनाया डिप्टी CM, 2 दिन पहले रिहा सेंथिल बालाजी को भी कैबिनेट में जगह
पिता और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के साथ उदयनिधि स्टालिन.
Udhayanidhi Deputy CM Of Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है. सीएम एमके स्टालिन ने अपने बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम बना दिया है. वे आज ही डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेने वाले हैं.
गौरतलब हो कि उदयनिधि पिछले साल सनातन धर्म पर दिए गए बयानों के कारण विवादों में रहे थे. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया से की थी.
आज डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे उदयनिधि
उदयनिधि स्टालिन 45 वर्ष के हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया. राजभवन की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है. बताया गया है कि सीएम स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि से उदयनिधि को डिप्टी CM नॉमिनेट करने और कैबिनेट का विस्तार करने की सिफारिश की थी.
अब तमिलनाडु के राजभवन में रविवार दोपहर 3.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिहा हुए वी सेंथिल भी मंत्री
सीएम स्टालिन द्वारा मंत्रिमंडल में कराए गए फेरबदल में वी सेंथिल बालाजी को भी जगह दी गई है. उन्हें दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रिहा किया था. बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 26 सितंबर को जमानत मिली थी.
बालाजी ने कैश फॉर जॉब स्कैम में गिरफ्तारी के 8 महीने बाद इस साल फरवरी में इस्तीफा दिया था. बताया जा रहा है कि अब राज्य मंत्रिमंडल में उन्हें वे विभाग दिए जाएंगे जो उन्हें नौकरी घोटाले और धन शोधन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा देने से पहले दिए गए थे.
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन. (Photo Credit: X/Udhaystalin)
तमिलनाडु सरकार: इन विभागों के भी मंत्री बदले
तमिलनाडु सरकार में विस्तार में शामिल किए गए एस एम नासर को पहले मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था. उन्हें दूध-डेयरी विकास मंत्री के पद से हटाया गया था.
मंत्रिमंडल से वर्तमान दूध और डेयरी विकास मंत्री टी मनो थंगराज, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री गिंगी एस मस्थान और पर्यटन मंत्री के रामचंद्रन को हटाया गया है.
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग संभाल रहे आर. एस. राजकन्नप्पन को दूध एवं डेयरी विकास तथा खादी मंत्री बनाया गया है.
तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. के पोनमुडी को वन मंत्री बनाया गया है.
पर्यावरण मंत्री शिव वी. मेय्यानाथन को पिछड़ा वर्ग मंत्री बनाया गया है.
डॉ. एम. मथिवेंथन जो वन मंत्रालय संभाल रहे थे उन्हें अब आदि द्रविड़ कल्याण विभाग दिया गया है.
वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन का अतिरिक्त विभाग दिया गया है.
– भारत एक्सप्रेस
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
स्क्रीनशॉट लेने की आदत छीन रही आपकी याददाश्त? जानें चौंकाने वाला सच
फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जानें सामान्य वॉकिंग से यह कितनी अलग और फायदेमंद है
चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
नींबू के पौधे में लाएं रिकॉर्ड तोड़ फल: माली का सीक्रेट फॉर्मूला
कंघी करते ही झड़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें 15 दिनों में हेयर फॉल रोकने के 5 तरीके
मुरझाते पौधों में फुंकेगी नई जान: अपनाएं 7 आसान टिप्स
मुंहासों को दबाना बंद करें, घर पर बनाएं ये 5 प्राकृतिक DIY पिंपल पैच
फेस रोलर से मिलेगा मॉडल जैसा चेहरा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कड़वा सच
लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
रात को फल खाना सेफ है या नहीं? जानें ब्लड शुगर पर असर
एलोवेरा में भरेगा 99% गाढ़ा जेल; बस मिट्टी में डालें 1 चम्मच यह सफेद पाउडर
Vijay Ram
'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्टोरीज, क्रिएटिव/स्पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।