दुनिया

रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ रहे भारतीयों को मिलेगी छुट्टी, होगी घर वापसी…पीएम मोदी की अपील पर पुतिन का बड़ा फैसला

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा पर हैं. इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रूस, रूसी सेना में कार्यरत सभी भारतीयों को छुट्टी देगा और उनकी वापसी में मदद करेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के समक्ष यह मामला उठाया है.

इसी के साथ ही रूस ने भारतीयों की वापसी को लेकर हर सुविधा मुहैया कराने की भी बात कही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉस्को यात्रा के दौरान सामने आई इस खबर को भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. बता दें कि रूस भारत का पुराना साथी रहा है. पीएम मोदी दो दिवसीय रूस की यात्रा पर हैं. पीएम मोदी ने आखिरी बार 2019 में रूस की यात्रा की थी. हालांकि पुतिन से उनकी आखिरी मुलाकात उज्बेकिस्तान में 2022 में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में हुई थी. तो वहीं यूक्रेन के साथ छिड़े युद्ध के बाद पीएम मोदी की ये पहली रूस यात्रा है. बता दें कि फरवरी 2022 में रूस और यूक्रेन का युद्ध छिड़ा था.

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि सोमवार को पीएम मोदी जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर पर मिले थे. इसी दौरान इस मुद्दे को उठाया था और अपील की थी कि युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस भेजा जाए. कहा जा रहा है कि इस बार को राष्ट्रपति पुतिन भी मान गए और इस तरह रूसी सेना में फंसे भारतीय युवाओं की घर वापसी सुनिश्चित हो सकी है.

 

दरअसल कई भारतीय युवा अच्छी नौकरी के झांसे में आकर रूस सेना में फंस गए और इस यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से मैदान ए जंग में लड़ रहे हैं. उन भारतीयों की दुर्दशा नई दिल्ली के लिए बड़ी चिंता का विषय है और भारतीय विदेश मंत्रालय भी रूस के सामने लगातार यह मुद्दा उठा रहा है. हालांकि अब पीएम मोदी की रूस यात्रा ने इस मुश्किल काम को अंजाम पर पहुंचा दिया और अब ये सभी भारतीय जल्द ही घर वापस लौटकर सुकून की सांस ले सकेंगे.

धोखेबाजों ने किया गुमराह

मालूम हो कि अच्छी नौकरी का झांसा देकर भारतीय युवाओं को धोखेबाजों ने गुमराह करके युद्ध के दलदल में धकेल दिया है. रूस की अपनी आबादी बेहद कम होने के कारण युद्ध के दौरान यहां पर दूसरे देशों के नागरिकों की भर्ती की जाती है. इसी का फायदा उठाकर धोखेबाजों ने भारतीय युवाओं को फंसाया है. कई युवाओं ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी. युवाओं ने कहा था कि उनको रूसी सेना की ओर से युद्ध में लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

33 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

50 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago