इंडियन पॉप सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का निधन
Usha Uthup Husband Jani Chacko Death: इंडियन पॉप आइकॉन और अपनी अलग आवाज के लिए मशहूर सिंगर ऊषा उथुप के पति, जानी चाको उथुप का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया. वे 78 साल के थे. सिंगर के पति के निधन की जानकारी उनके परिवार की तरफ से दी गई है, जिसमें बताया गया कि जानी अपने घर में बैठकर टीवी देख रहे थे. तभी अचानक उन्हें बैचेनी होने लगी जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जानकारी में बताया गया है कि उन्हें एक बड़ा कार्डियक अरेस्ट हुआ था जो उनके निधन का कारण बना. जानी ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे और वो चाय की खेती के उद्योग से जुड़े हुए थे. दोनों की पहली मुलाकात 70 के दशक में कोलकाता के आइकॉनिक रेस्टोरेंट ट्रिकांज में हुई थी. उषा के अलावा उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, परिवार ने कहा कि जानी चाको उत्थुप का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा.
वहीं उषा उत्थुप के पति जानी चाको के निधन पर उनकी बेटी अंजलि उत्थुप ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट इस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है. अंजलि ने लिखा है, “अप्पा… बहुत जल्दी चले गए… लेकिन आप जितने स्टाइलिश तरीके से रहते थे… दुनिया के सबसे खूबसूरत आदमी… हम आपसे प्यार करते है. एक सच्चे सज्जन और दिल से लॉरेंसियन और फाइनेस्ट टी टेस्टर.”
बता दें कि उषा को कुछ समय पहले ही म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इस बड़े अवॉर्ड को मिलने के बाद उषा ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय मोमेंट है. मैं इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रही हूं. मैं भारत सरकार का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरे टैलेंट को पहचाना.
अवॉर्ड सेरेमनी के बाद, उन्होंने खुलासा किया कि वह इस अवसर पर अपने साथी दिवंगत बप्पी लाहिड़ी को बेहद याद करती थीं. बप्पी और ऊषा ने मिलकर हिंदी फिल्मों को रंबा हो, हरि ओम हरि और कोई यहां नाचे नाचे जैसे कई बेहद पॉपुलर गाने दिए थे. ऊषा ने कहा था मैं बप्पी को काफी मिस कर रही हूं और साथ ही आर डी बर्मन को भी.
-भारत एक्सप्रेस
PF Minimum Pension Hike: ईपीएस पेंशनर्स को नवंबर में बड़ा तोहफा मिल सकता है. न्यूनतम…
Langur Hugs Shopkeeper: CCTV में कैद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
NHRC notice to Punjab government: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एसी स्लीपर बसों…
DA Hike Update: लगातार दो कैबिनेट बैठकों में फैसला न होने से केंद्रीय कर्मचारियों का…
तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…
पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…