देश

Jammu and Kashmir: पुंछ में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर जाएंगे रक्षा मंत्री, स्थानीय ग्रामीणों से भी करेंगे मुलाकात

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को राज्य का दौरा करने वाले हैं. वह राजौरी और पुंछ जाएंगे। बता दें कि पुंछ में सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था. इसके बाद सेना प्रमुख ने भी दोनों जिलों का दौरा किया था। वहीं कम से कम एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। लगातार छठे दिन भी सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया.

गौरतलब है कि 21 दिसंबर यानी गुरुवार को सुरनकोट के सवानी इलाके में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था जिसमें चार सैनिक शहीद हो गए थे. इसको लेकर पूरे देश में गुस्सा है.

यह भी पढ़ें- Mumbai: RBI, ICICI, HDFC समेत 11 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल करके मांगा वित्त मंत्री सीतारमण का इस्तीफा

वहीं तीन दिन बाद तीन ग्रामीण भी उसी जगह पर मृत पाए गए थे. ग्रामीणों का कहना था कि उन तीनों को सेना ने पूछताछ के लिए उठाया था. इसके बाद सेना के अधिकारियों पर आरोप लगे हैं. भारतीय सेना ने आंतरिक जांच का आदेश दिया है. अब पुंछ और राजौरी में बने हालात का जायजा लेने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं. वह जवानों और अधिकारियों से बात भी करेंगे.

यह भी पढ़ें-Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर जाने या न जाने की दुविधा में फंसा विपक्षी महागठबंधन INDIA, बीजेपी ने कुछ यूं कसा तंज

जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ग्रामीणों से भी मुलाकत करेंगे. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. इसके अलावा रक्षा मंत्री 16 कॉर्प्स कमांडर के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग करेंगे. बता दें कि सुरनकोट में हुए हमले में आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े इलाके की घेराबंदी की गई है। यह इलाका पहाड़ी और घने जंगलों वाला है। सेना खोजी कुत्तों की मदद भी ले रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

4 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

18 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

52 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago