दुनिया

Norway की राजकुमारी के बेटे पर लगा ऐसा गंभीर आरोप कि झेलनी पड़ रही शर्मिंदगी, जानें पूरा मामला

नॉर्डिक देशों में शुमार नॉर्वे (Norway) से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है, जिसमें यहां की राजकुमारी (Crown Princess) मेटे-मैरिट (Mette-Marit) के बेटे पर एक के बाद एक यौन अपराध के आरोप लगाए गए हैं.

नॉर्वे की राजकुमारी के बड़े बेटे मैरियस बोर्ग होइबी (Marius Borg Hoiby), पहले यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए थे. 18 नवंबर को उन पर एक और रेप का आरोप लगा, जिससे मामला और गंभीर हो गया.

हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने पुष्टि की कि 27 वर्षीय मैरियस को ओस्लो में बलात्कार के संदेह में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें बीते सोमवार (18 नवंबर) को हिरासत में लिया गया. उन पर एक बेहोश व्यक्ति के साथ यौन क्रियाकलाप करने का आरोप है जो ‘विरोध करने में असमर्थ था.’ 20 नवंबर को जज ने मामले की सुनवाई करते हुए होइबी को एक हफ्ते के लिए कस्टडी में भेजने का आदेश दिया.

युवती 20 साल की है. कथित तौर पर वह बीते अगस्त महीने में घटना के दिन पहली बार होइबी से मिली थी. उसके वकील हेज सॉलोमन ने कहा कि वह उनके साथ रोमांटिक रिश्ते में नहीं थी.

राजकुमार के बायोलॉजिक बेटे नहीं

मैरियस बोर्ग होइबी नॉर्वे के राजकुमार हाकोन के बायोलॉजिकल बेटे नहीं हैं. हाकोन से शादी से पहले उनकी मां मेटे-मैरिट का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था और होइबी का जन्म उसी दौरान हुआ था. आरोपों को लेकर राजकुमार हाकोन ने मीडिया से कहा, “यह गंभीर मामले हैं, और पुलिस तथा न्यायालय इसे सख्ती से हल करेंगे. मुझे विश्वास है कि वे सही तरीके से कार्य करेंगे.”


ये भी पढ़ें- क्या Robot किसी अन्य रोबोट का अपहरण कर सकता है? China में हुई इस घटना का वीडियो देख हिल जाएंगे आप


होइबी के वकील ओविंड ब्रैटलीन के अनुसार, होइबी ने आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है और वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे हिरासत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे. हालांकि, जजों ने पुलिस द्वारा दो हफ्ते की हिरासत के लिए किए गए अनुरोध को अस्वीकार कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago