Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने यूनुस को खूंखार फासीवादी, लुटेरा, मनी लॉन्डरर और देशद्रोही करार दिया. हसीना बोलीं- 5 अगस्त 2024 को साजिश रचकर मुझे सत्ता से हटाया गया. तब से देश में आतंक का दौर चल रहा है. लोकतंत्र अब खत्म हो चुका है.
हसीना ने कहा कि इस गंभीर समय में पूरा राष्ट्र एकजुट होकर फिर से उठ खड़ा हो. 1971 के मुक्ति संग्राम की भावना से प्रेरित होकर अपने संविधान को बचाएं. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता, संप्रभुता और लोकतंत्र को वापस लाना होगा. सभी लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और गैर-सांप्रदायिक ताकतें मिलकर कसम खाएं कि मानवीय और कल्याणकारी राज्य बनाएं. फासीवादी ताकतों के विरुद्ध मजबूती से लड़ें.
हसीना ने अवामी लीग को बांग्लादेश की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण पार्टी बताया. यह पार्टी देश की संस्कृति और लोकतंत्र से जुड़ी हुई है. यह बहुलवाद और संविधान की रक्षा करती है. उन्होंने कहा कि इस अंधेरे समय में अवामी लीग देशवासियों की मदद करेगी. समृद्धि को देश को वापस लौटाएगी.
हसीना ने बताया कि हर तरफ लोग जीने की गुहार लगा रहे हैं. तबाही के बीच राहत की पुकार है. यूनुस ने देश को लूट लिया है. उनकी नीतियों से राष्ट्र की आत्मा घायल हुई है. देश अब खाई के कगार पर है. मुक्ति संग्राम से जीती आजादी अब चरमपंथी और विदेशी ताकतों के हमले में है. पूरा देश जेल और मौत की घाटी बन गया है.
हसीना की ओर से अवामी लीग ने अपील की है कि देश को ठीक करने के लिए पांच कदम उठाएं. पहला, अवैध यूनुस प्रशासन हटाकर लोकतंत्र बहाल करें. दूसरा, सड़कों पर रोज हो रही हिंसा रोकें. तीसरा, धार्मिक अल्पसंख्यकों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा की पक्की गारंटी दें. चौथा, पत्रकारों और अवामी लीग सदस्यों के खिलाफ राजनीतिक कानूनी कार्रवाई बंद करें. पांचवां, पिछले एक साल की घटनाओं की निष्पक्ष जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र को बुलाएं.
हसीना का यह बयान बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मचा रहा है. फरवरी 2026 में चुनाव होने वाले हैं, लेकिन अवामी लीग पर पाबंदी और हिंसा के आरोपों से स्थिति तनावपूर्ण है. हसीना ने लोगों से अपील की है कि राष्ट्र को बचाने के लिए एकजुट हों. उनका कहना है कि यूनुस की सरकार ने देश को तबाह किया है. अब समय है लोकतंत्र वापस लाने का.
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…
नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…