दुनिया

“LAC पर अंडरग्राउंड स्टोर, सड़कें और हेलीपैड का निर्माण”, चीन को लेकर पेंटागन की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

चीन की विस्तारवादी सोच कम होने का नाम नहीं ले रही है. चीन सब देशों से शांति की बात करता है, लेकिन खुद सीमा पर अतिक्रमण और अन्य गतिविधियों को करने में जरा भी नहीं हिचकता है. जिसको लेकर अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने बड़ा खुलासा किया है. पेंटागन की तरफ से दावा किया गया है कि चीन ने LAC पर अंडरग्राउंड स्टोर, सड़कें, हवाई क्षेत्रों और हेलीपैड का निर्माण कर रहा है. इसके साथ ही सैनिकों की तैनाती को भी कम नहीं किया है. पेंटागन ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि 3488 किलोमीटर लंबी LAC पर चीनी वेस्टर्न थिएटर कमांड की तैनाती 2023 तक जारी रहेगी.

LAC पर उसने PLA की बड़े पैमाने पर तैनाती की है

पेंटागन की तरफ से जारी की गई एक नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि पिछले 9-10 अक्टूबर को कोर कमांडर स्तर की बैठक के 20वें दौर के बाद भी डेपसांग और चार्डिंग निंगलुंग नाला ट्रैक जंक्शन पर चीन की हलचल जरा भी कम नहीं हुई है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि चीन की मंशा अपने परमाणु कार्यक्रम का विस्तार और आधुनिकीकरण जारी रखना है. LAC पर उसने PLA की बड़े पैमाने पर तैनाती की है.

परमाणु बलों का आधुनिकीकरण जारी रहेगा

पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि ” अगले दशक में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना तेजी के साथ अपने परमाणु बलों का आधुनिकीकरण, विविधता और विस्तार करना जारी रखेगा.

यह भी पढ़ें- हमास और पुतिन को जीतने नहीं देंगे, इजरायल पर हमला यूक्रेन युद्ध में हुई त्रासदी और क्रूरता की याद दिलाता है- बाइडेन की दो टूक

चीन सैन्य शक्ति रिपोर्ट में में दी गई चेतावनी

पापुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना 2023 से जुड़े सैन्य और सुरक्षा विकास शीर्षक से जारी की गई चीन सैन्य शक्ति रिपोर्ट में ये चेतावनी दी गई है कि चीन पारंपरिक रूप से सशस्त्र अंतरमहाद्वीपीय रेंज मिसाइल सिस्टम की खोज कर सकता है. इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर इसको विकसित और तैनात किया जाता है तो ये संयुक्त राज्य अमेरिका, हवाई और अलास्का में लक्ष्यों के खिलाफ पारंपरिक हमले की धमकी देंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मुजफ्फरनगर में रावण-कुंभकरण के साथ जलेगा 15 फीट का ‘कॉकरोच’, आयोजकों ने बताई वजह

Dussehra 2026: मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद…

43 seconds ago

‘A Sixth of Humanity’: देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की नजर से स्वतंत्र भारत के विकास की कहानी

देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की पुस्तक 'A Sixth of Humanity' स्वतंत्र भारत की विकास…

5 minutes ago

पुलिस की तारीफ होनी चाहिए! गोलीबारी की घटना पर MVA पर क्यों भड़के नितेश राणे?

Nitesh Rane Target MVA: मुंबई में गोलीबारी महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने विपक्ष पर…

10 minutes ago

ताबड़तोड़ FIR में फंसे अनंत सिंह: संख्या इतनी की मोकामा में बढ़ जाएगी मुश्किल

FIR On Anant Singh Mokama: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह…

34 minutes ago