Categories: देश

“70 सालों से फिलिस्तीनियों के साथ हो रहा है जुल्म…”, इजरायल-हमास यद्ध के बीच शिया धर्म गुरु का बयान, खाड़ी देशों को बताया अमेरिका का गुलाम

Israeli-Hamas war: जहां इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है, तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में इस युद्ध को लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है. हमास के आतंकी हमले के बाद भारत इजरायल के साथ खड़ा नजर आया है. वहीं देश में एक वर्ग ऐसा भी है जो इजरायल के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहा है. बीते दिनों एक हमले में फिलिस्तीन का एक अस्पताल ध्वस्त हो गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई थी. इस हमले को लेकर हमास-इजरायल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. दूसरी तरफ,  इजरायल के खिलाफ तमाम देशों में विरोध तेज हो गया है. वहीं अलीगढ़ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने इजरायल के खिलाफ बयान देते हुए कहा है कि इजरायल शरणार्थी बनकर फिलिस्तीन में पहुंचा था और आज उसी की जमीन पर कब्जा करके बमबारी कर आतंक फैला रहा है.

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने इजरायल को गलत बताया है और कहा है कि दुनिया के तमाम देशों को आगे आकर उसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए और उसका विरोध करना चाहिए. साथ ही ये भी कहा कि खाड़ी देश अमेरिका के गुलाम हैं और इसीलिए वो कुछ बात नहीं कर रहे हैं. अमेरिका पर आरोप लगाते हुए शिया धर्मगुरु ने कहा कि अमेरिका को अपना व्यापार करना है, इसलिए वो युद्ध करवा रहा है. इजरायल फिलिस्तीन पर कोई नया जुल्म नहीं कर रहा है, पिछले 70 सालों से लगातार फिलिस्तीनियों के साथ जुल्म कर रहा है. मौलाना ने दावा किया कि अभी तक इजरायल एक लाख से अधिक फिलिस्तीनियों को मार चुका है. क्या इजरायल आतंकवादी नहीं?

ये भी पढ़ें- Israel Hamas War: ब्रिटेन में इस्लाम के खिलाफ बढ़ी नफरत, हमास-इजरायल युद्ध के बीच लंदन पुलिस ने जारी किए आंकड़े

अमेरिका का असलहा बिकता है

मौलाना ने फिलिस्तीन के समर्थन में कहा कि फिलिस्तीनियों को आतंकवादी और पता नहीं क्या-क्या कहकर निशाना बनाया जा रहा है. अमेरिका पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था तभी चलती है, जब उसका असलहा बिकता है. कुछ मुसलमानों के साथ खेल खेला जा रहा है, जितने भी अरब मुल्क हैं, सब गुलाम बने हुए हैं. उनकी वजह से ही फिलिस्तीनी मारे जा रहे हैं.

फिलिस्तीन का रॉकेट हुए मिसफायर

मौलाना ने इजरायल का विरोध करते हुए कहा कि, फिलिस्तीन का रॉकेट मिसफायर हो गया. अगर इतने बड़े रॉकेट फिलिस्तीन के पास होते तो जो उसने 5 हजार रॉकेट इजरायल पर दागे थे, इतने में तो इजरायल का सफाया हो गया होता. मौलाना ने ये भी कहा कि फिलिस्तीन के पास को छोटे-छोटे होममेड रॉकेट हैं, भला उससे अस्पताल कैसे उड़ सकता है?

जंग रुकनी चाहिए

कल्बे जव्वाद ने कहा कि ये जंग रुकनी चाहिए. अगर ये जंग नहीं रुकी तो क्या मुर्दे खाना खाएंगे? पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अपनी पहले दिए बयान को दोहराते हुए कहा कि, अंग्रेजों के लिए भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस भी आतंकवादी थे, लेकिन हमारे लिए फ्रीडम फाइटर. इसी तरह हमास के लोग भी अपनी आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

7 hours ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

8 hours ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

9 hours ago

तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…

9 hours ago