देश

Congress Candidates List: गहलोत सदरपुरा से… टोंक से पायलट, लंबे मंथन के बाद आई कांग्रेस की पहली लिस्ट

Congress Candidates List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने लंबे मंथन के बाद अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 33 प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं. सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस में काफी लंबे समय तक चर्चा की गई. सीएम गहलोत और सचिन पायलट को दिल्ली आना पड़ा और पार्टी आलाकमान के साथ कई बैठकें की.

प्रत्याशियों की लिस्ट में सीएम अशोक गहलोत को सदरपुरा से टिकट दिया गया है. वहीं सचिन पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा पार्टी ने सीपी जोशी को नाथद्वारा से टिकट दिया है. इसके अलावा दिव्या मदेरणा को ओसियां से टिकट दिया गया है. जबकि गोविंद सिंह डोटासरा को लछमनगढ़ से और सादुलपुर से कृष्णा पूनिया को पार्टी ने टिकट दिया है.

पायलट खेमे के चार को मिला टिकट

माना जा रहा था कि टिकट बंटवारे को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के करीबियों को लेकर पेंच फंसा हुआ है. सीएम गहलोत का कहना था कि मुश्किल समय में जब जिन विधायकों ने पार्टी को बचाया था. वहीं उनको मौका मिलना चाहिए. इसके अलावा पायलट का मानना था कि चुनाव में इस कई नए और युवा चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए. तो अब कांग्रेस ने काफी सोच विचार करके लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 33 प्रत्याशियों में से 32 उम्मीदवार पुराने वाले ही हैं. वहीं इसमें चार नाम ऐसे हैं सचिन पायलट खेमे से हैं.

पायलट खेमे को जो चार इसमें शामिल हैं. उनमें विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, लाडनूं सीट से मुकेश भाकर, परबतसर सीट से रामनिवास गावड़िया और नोहर सीट से अमित चाचन को टिकट मिला है.

कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

CM अशोक गहलोत सदरपुरा से, सचिन पायलट टोंक से, सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां से, गोविंद सिंह डोटासरा लछमनगढ़ से, कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लड़ेंगी। pic.twitter.com/qinaIxXTwt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2023

कई मंत्रियों को मिला टिकट

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से टिकट दिया गया है जहां से वह वर्तमान में विधायक हैं. कांग्रेस की पहली सूची में राजस्थान के कुछ मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं. भंवर सिंह भाटी को कोलायत, महेंद्रजीत मालवीय को बागीडोरा, टीकाराम जूली को अलवर ग्रामीण व ममता भूपेश को सिकराय से उम्मीदवार बनाया गया है.

बायतू से पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, ओसियां से दिव्या मदेरणा, सादुलपुर से कृष्णा पूनिया को उम्मीदवार बनाया गया है. जयपुर शहर की बात की जाए तो कांग्रेस ने मालवीय नगर से अर्चना शर्मा व सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने गत बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

BCCI पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में हुआ फेरबदल, प्रज्ञान ओझा बनें नए अध्यक्ष

बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…

45 minutes ago

चुनावी हलफनापे में गलत जानकारी पर वोटर करा सकेगा क्रिमिनल केस: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…

1 hour ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

1 hour ago

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

1 hour ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

1 hour ago