दुनिया

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह आया 5.2 तीव्रता का तेज भूकंप, झटके महसूस होने के बाद खौफ में लोग

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में 5.2 तीव्रता भूंकप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इस साल भूकंप से कई बार धरती हिल चुकी है. बीते कुछ महीनों में अफगानिस्तान में भूकंप के कई झटके महसूस किए जा चुके हैं.

बता दें कि 28 नवंबर को तीन देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान, चीन और न्यू पापुआ गिनी में ये झटके लोगों ने महसूस किए. पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी तट पर 6.5 तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई. भूकंप तट से करीब 20 किलोमीटर दूर प्रशांत द्वीप के पूर्वी सेपिक प्रांत की राजधानी वेवाक शहर से थोड़ी दूरी पर महसूस हुए.

इन देशों में आया भूकंप

इसके अलावा भारत पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान में भी भूकंप से धरती हिली. चीन के जिजांग में 5.0 तीव्रता और पाकिस्तान में 4.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. हालांकि तीनों देशों में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई थी. पाकिस्तान में तड़के सुबह 3 बजकर 38 मिनट पर, पापुआ न्यू गिनी में 3 बजकर 16 मिनट और चीन के जिजांग में 3 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया था.

नेपाल में हुई थी 157 लोगों की मौत

हाल के दिनों में भारत, नेपाल, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ी हैं. इसी महीने 3 नवंबर को नेपाल में आए तेज भूकंप में 157 लोगों की मौत हो गई थी. हजारों लोग घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें- “सिर में गोली मारेंगे, चुनावी कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों की हत्या होगी”, राष्ट्रपति उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को मिली धमकी

21 नवंबर को काबुल में आया था भूकंप

गौरतलब है कि 21 नवंबर को अफगानिस्तान के काबुल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. मंगलवार को आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र 73 किलोमीटर जमीन के नीचे बताया गया था.

इसलिए आता है भूकंप

आखिर भूकंप क्यों आते हैं? इसको समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है. हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

8 hours ago