दुनिया

Earthquake Tremors: तेज तीव्रता के दो झटकों से हिली ताइवान की धरती, जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागे लोग

Earthquake Tremors: दक्षिण चीन सागर में स्थित ताइवान में रविवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई. भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल कर भागने लगे. लोगों को इस बीच सुरक्षित स्थानों पर जाते हुए देखा गया. दो बार आए झटकों से लोगों में भय पैदा हो गया है.

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई

जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार की अल सुबह ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई. भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था. अभी फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. सरकार ने सभी नागरिकों को एहतियात के तौर पर पुरानी इमारतों से दूर रहने के लिए कहा गया है.

दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

दूसरी तरफ ताइवान के वेदर डिपार्टमेंट ने बताया कि रविवार को दो झटके महसूस किए गए. पहला झटका 6.3 और दूसरा झटका 4.6 तीव्रता का था. ये झटके ताइवान के पू्र्वी तट पर महसूस किए गए. इस इलाके में आबादी काफी कम होने की वजह से कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है. भूकंप की तीव्रता कम होने और ज्यादा गहराई में इसका केंद्र होने के चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी में रहा. जहां 16.5 किलोमीटर की गहराई से झटके पैदा हुए.

यह भी पढ़ें- Pune Book Festival: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय बोले- दुनिया के विश्वविद्यालय आगे बढ़ना सिखाते हैं, लेकिन कुछ अनूठे शिक्षकों ने पीछे होना सिखाया

राजधानी ताइपे में नहीं महसूस हुए झटके

मौसम विभाग का कहना है कि रिक्टर स्केल पर तीव्रता कम होने के चलते पूर्वी तट के कुछ इलाकों में ही ये झटके महसूस किए गए. ज्यादातर ग्राणीण इलाकों में ये झटके लोगों ने महसूस किए. भूकंप के झटकों को राजधानी ताइपे में फिलहाल महसूस नहीं किया गया है. ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच में मौजूद है. इसलिए जब भी टेक्टोनिक प्लेटों की आपस में टक्कर होती है तो ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

3 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

9 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

15 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

29 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

34 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

36 minutes ago