सांकेतिक तस्वीर.
Pakistan: पाकिस्तान के अशांत इलाके खैबर पख्तूनख्वा में आज कुछ हमलावरों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया. इस आत्मघाती हमले में कई कानून-प्रवर्तन कर्मियों सहित कम से कम 8 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मृतकों में चार पुलिसकर्मी शामिल हैं. अभी किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, गवर्नर ने हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद से लड़ने की कसम खाई. उन्होंने कहा कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा.
रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार दोपहर को अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जनजातीय जिले की मीर अली तहसील में असलम चेक पोस्ट पर यह विस्फोट हुआ. तिपहिया वाहनों पर सवार होकर आए हमलावरों ने हमले को अंजाम दिया. जिसमें 4 पुलिस कर्मियों, दो सैनिकों और दो नागरिकों की मौत हो गई. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
आतंकवादी संगठनों का पूर्ण सफाया करेंगे: गवर्नर
घटना पर खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में सुरक्षा बलों के बलिदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. क्षेत्र से आतंकवादी संगठनों का पूर्ण सफाया होने तक उनके खिलाफ गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी.”
हाल ही में पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है. इस महीने उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने करीब एक दर्जन आतंकवादियों को मार गिराया. गुरुवार को डेरा इस्माइल खान जिले में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे.
2021 में काबुल में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. पाकिस्तानी सरकार ने बार-बार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर अफगानिस्तान स्थित पनाहगाहों से गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया है.
अधिकांश आतंकवादी घटनाएं खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में होती हैं, जो दोनों पड़ोसी देश की सीमा से लगे हैं.
– भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…