दुनिया

Lebanon Pager Blasts: लेबनान में हजारों पेजर ब्लास्ट होने पर ताइवान ने दी सफाई- हमारे यहां नहीं बने थे ये डिवाइस

Lebanon Pager explosion : पश्चिमी एशिया में इजरायल-फिलिस्तीन के पड़ोसी मुल्क लेबनान में हजारों पेजरों में हुए सिलसिलेवार ब्लास्ट से कोहराम मच गया. वहां 17 सितंबर को कई शहरों में घरों, सड़कों और बाजारों में लोगों की जेब और हाथ में रखे पेजर अचानक फटने लगे. इन घटनाओं में 30 से ज्यादा मौतें हुईं और 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए. बताया जा रहा है कि ये पेजर हिज़्बुल्लाह लड़ाकों के लिए ताइवान की कंपनी से खरीदे गए थे, जिन्हें इजरायल ने ब्लास्ट करवाया.

पेजर ब्लास्ट मामले को लेकर इजरायल के साथ-साथ ताइवान भी सवालों के घेरे में हैं. हालांकि, आज ताइवान की सरकार ने कहा है कि हथियारबंद ग्रुप हिज़्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हज़ारों पेज़र के पार्ट्स उसके देश में नहीं बने थे. यह बयान ताइवानी कंपनी ‘गोल्ड अपोलोट’ के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि इस हमले में इस्तेमाल किए गए उपकरणों को उसने नहीं बनाया था.

ताइवान के वित्त मंत्री बोले— पेजर के पार्ट्स ताइवानी नहीं

ताइवान के वित्त मंत्री कुओ जिय-हुएई ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “लेबनान के इस्लामी संगठन हिज़्बुल्लाह के लिए सप्लाई हुए पेजरों के कल-पुर्ज़े हमारे यहां नहीं बनाए गए थे.” उन्होंने कहा कि इस बारे में एक न्यायिक जांच पहले ही शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा, “मैं सच्चाई से पर्दा उठाना चाहता हूं, क्योंकि ताइवान ने कभी भी उस मॉडल का पेजर एक्सपोर्ट नहीं किया है.”

बीएसी कंसल्टिंग ने बनाया गोल्ड अपोलो का पेजर ब्रांड!

इससे पहले गोल्ड अपोलो के प्रमुख सू चिंग-कुआंग ने कहा था कि उसके उपकरणों का इन हादसों से कोई संंबंध नहीं है. हुएई ने कहा कि उन्होंने हंगरी की कंपनी बीएसी कंसल्टिंग को गोल्ड अपोलो का ब्रांड नाम इस्तेमाल करने के लाइसेंस दिया था.

दूसरी ओर अमेरिकी मीडिया ग्रुप ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी रिपोर्ट में इजरायली इंटेलिजेंस अधिकारियों के हवाले से कहा कि पेजर बनाने वाली कंपनी (बीएसी) एक विदेशी शेल कंपनी थी, जो इजरायल के लिए काम करती थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

11 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

29 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

29 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

34 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

42 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

47 minutes ago