Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lebanon Pager Blasts: लेबनान में हजारों पेजर ब्लास्ट होने पर ताइवान ने दी सफाई- हमारे यहां नहीं बने थे ये डिवाइस

ताइवान ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के पेजरों में हुए धमाकों पर सफ़ाई दी है. लेबनान में 17 सितंबर को एक साथ अलग-अलग इलाकों में 4 हजार से ज्यादा पेजर सिलसिलेवार ब्लास्ट हुए. हिज़्बुल्लाह के हजारों लड़ाके उन ब्लास्ट की चपेट में आ गए.

Lebanon Pager Blasts

लेबनान में हिजबुल्लाह के कम्युनिकेशन सिस्टम पेजर में ब्लास्ट हुए थे.

Lebanon Pager explosion : पश्चिमी एशिया में इजरायल-फिलिस्तीन के पड़ोसी मुल्क लेबनान में हजारों पेजरों में हुए सिलसिलेवार ब्लास्ट से कोहराम मच गया. वहां 17 सितंबर को कई शहरों में घरों, सड़कों और बाजारों में लोगों की जेब और हाथ में रखे पेजर अचानक फटने लगे. इन घटनाओं में 30 से ज्यादा मौतें हुईं और 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए. बताया जा रहा है कि ये पेजर हिज़्बुल्लाह लड़ाकों के लिए ताइवान की कंपनी से खरीदे गए थे, जिन्हें इजरायल ने ब्लास्ट करवाया.

पेजर ब्लास्ट मामले को लेकर इजरायल के साथ-साथ ताइवान भी सवालों के घेरे में हैं. हालांकि, आज ताइवान की सरकार ने कहा है कि हथियारबंद ग्रुप हिज़्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हज़ारों पेज़र के पार्ट्स उसके देश में नहीं बने थे. यह बयान ताइवानी कंपनी ‘गोल्ड अपोलोट’ के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि इस हमले में इस्तेमाल किए गए उपकरणों को उसने नहीं बनाया था.

taiwan pager company

ताइवान के वित्त मंत्री बोले— पेजर के पार्ट्स ताइवानी नहीं

ताइवान के वित्त मंत्री कुओ जिय-हुएई ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “लेबनान के इस्लामी संगठन हिज़्बुल्लाह के लिए सप्लाई हुए पेजरों के कल-पुर्ज़े हमारे यहां नहीं बनाए गए थे.” उन्होंने कहा कि इस बारे में एक न्यायिक जांच पहले ही शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा, “मैं सच्चाई से पर्दा उठाना चाहता हूं, क्योंकि ताइवान ने कभी भी उस मॉडल का पेजर एक्सपोर्ट नहीं किया है.”

बीएसी कंसल्टिंग ने बनाया गोल्ड अपोलो का पेजर ब्रांड!

इससे पहले गोल्ड अपोलो के प्रमुख सू चिंग-कुआंग ने कहा था कि उसके उपकरणों का इन हादसों से कोई संंबंध नहीं है. हुएई ने कहा कि उन्होंने हंगरी की कंपनी बीएसी कंसल्टिंग को गोल्ड अपोलो का ब्रांड नाम इस्तेमाल करने के लाइसेंस दिया था.

दूसरी ओर अमेरिकी मीडिया ग्रुप ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी रिपोर्ट में इजरायली इंटेलिजेंस अधिकारियों के हवाले से कहा कि पेजर बनाने वाली कंपनी (बीएसी) एक विदेशी शेल कंपनी थी, जो इजरायल के लिए काम करती थी.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital