दुनिया

New York में भी राम मंदिर को लेकर भारी उत्साह, शहर के मेयर ने कह दी बड़ी बात, शामिल हुए माता की चौकी में, देखें VIDEO

New York: राम मंदिर को लेकर न केवल पूरे देश में उत्साह है, बल्कि विदेशों में भी इसकी धूम मची हुई है. ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक हर जगह भारतीय समुदाय के अलावा दूसरे लोगों में भी इसे लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. हाल ही में न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपायुक्त दिलीप चौहान न्यूयॉर्क में माता की चौकी समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर बड़ी बात भी कही.

क्या कहा न्यूयॉर्क के मेयर ने

अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन पर न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम ने कहा कि, “अगर हम न्यूयॉर्क शहर में हिंदू समुदाय को देखें, तो यह बेहद महत्वपूर्ण है. यह उन्हें जश्न मनाने और अपनी आध्यात्मिकता को ऊपर उठाने का मौका देता है.” मेयर भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित माता की चौकी में भी शामिल हुए वहीं इस दौरान वह माता की आरती भी करते दिखे.

 

अयोध्या में भव्य राम मंदिर

बता दें कि 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे. इसी के साथ ही बड़ी संख्या में वीवीआईपी और साधु संत भी मौजूद रहेंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण पर 900 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है. यहां के मंदिरों और मठों में साज-सज्जा जारी है.

इसे भी पढ़ें: Maldives Controversy: पीएम मोदी का मजाक बनाना मालदीव के मंत्रियों को पड़ा भारी, मालशा शरीफ समेत तीन मंत्री निलंबित

राम मंदिर की अलग-अलग मंजिलों पर अलग-अलग स्थल बनाए जा रहे हैं. मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर भगवान श्री राम का दरबार होगा. जहां उनके भव्य मूर्तियां सजाई जाएगी. यहां भगवान रामलीला विराजमान होंगे. चांदी और बाकी रतन से सजाया गया सिंहासन भी इसी फ्लोर पर मौजूद होगा. इसके साथ ही मंदिर के क्षेत्र में नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन मंडप भी होंगे. भगवान श्रीराम के दरबार में अन्य भगवानों के मंदिर भी होंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago