देश

Bangladesh Election: शेख हसीना 5वीं बार बनेंगी PM, पार्टी ने दर्ज की प्रचंड जीत, विपक्ष के बायकॉट का नहीं हुआ असर

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में एक बार फिर से देश की कमान शेख हसीना के हाथों में पहुंच गई है. रविवार (7 जनवरी) को हुए आम चुनाव में शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी ने 2 तिहाई से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही. शेख हसीना बांग्लादेश की 5वीं बार प्रधानमंत्री बनेंगी. शेख हसीना 1991 से लेकर 1996 और उसके बाद 2009 से पीएम पद पर हैं. अब एक बार फिर से उनकी पार्टी को बहुंत मिलने के बाद पीएम पद संभालेंगी.

आवामी लीग ने दर्ज की बड़ी जीत

7 जनवरी को हुए चुनाव के बाद आवामी लीग 300 संसदीय सीटों में से 224 सीटें जीत चुकी हैं, इसके अलावा बांग्लादेश जातीय पार्टी को 4 सीटें, निर्दलीय 62 और अन्य के खाते में एक सीट आई है. बाकी की दो सीटों पर अभी भी गिनती जारी है.

8वीं बार शेख हसीना ने दर्ज की जीत

प्रधानमंत्री शेख हसीना गोपालगंज-3 लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही थीं. उन्हें 2 लाख 49 हजार 965 वोट मिले हैं. उनके प्रतिद्वंदी रहे एम. निजामउद्दीन लश्कर को सिर्फ 469 वोट ही मिले. शेख हसीना इस सीट से अब तक 8वीं बार चुनाव जीत चुकी हैं.

विपक्ष ने चुनाव का किया था बायकॉट

बांग्लादेश में 2018 में हुए चुनाव में बंपर वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार के आम चुनाव का विपक्षी पार्टियां पहले से ही बायकॉट कर रही थीं. इसलिए चुनाव में सिर्फ 40 फीसदी वोट ही पड़े. आवामी लीग के नेता और पार्टी महासचिव ओबैदुल कादिर ने दावा किया कि लोगों ने वोट देकर BNP और जमात-ए-इस्लामी को चुनाव बायकॉट करने का करारा जवाब दिया है. चुनाव से पहले बांग्लादेश में कई जगह हिंसक घटनाएं हुईं. वहीं वोटिंग के दौरान भी कई जगहों पर हिंसक झड़पें हुईं. जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और आगजनी की घटनाएं भी हुईं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: DIG सम्मेलन में PM मोदी ने की भारतीय नौसेना की तारीफ, बोले- पिछले दिनों में बहुत ही महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया

पूर्व पीएम खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेताओं ने चुनाव को फर्जी करार दिया. बीएनपी ने इससे पहले 2014 में भी चुनाव का बहिष्कार किया था. इस बार भी BNP के साथ 15 पार्टियों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था. बीएनपी ने लोगों से वोट न करने की अपील की थी. हालांकि इस बायकॉट का कुछ खास असर दिखाई नहीं दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

11 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

14 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

22 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

34 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

42 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

1 hour ago