दुनिया

इटली की संसद में G-7 Summit से पहले जमकर चले लात-घूंसे, इस वजह से हुई मारपीट, देखें Video

जी-7 शिखर सम्मलेन का आयोजन इटली में हो रहा है. आज से शुरू हो रहे इस सम्मेलन से पहले इटली की संसद का एक वीडियो सामने आया है. जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें संसद भवन के अंदर सांसद आपस में हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

बिल के विरोध में हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि इटली की संसद में कुछ क्षेत्रों को स्वायत्तता देने से जुड़ा एक बिल पेश किया गया था. जिसको लेकर कुछ सांसद इस बिल का विरोध कर रहे थे. इसी को लेकर सांसद आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई.

वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विपक्षी पार्टी के सांसद लियोनार्डो डोनो सरकार में मंत्री रॉबर्टो कैलडेरोली को पहले इटली का झंडा दिखाते है, झंडे को डोनो ने जब लेने से मना किया और पीछे हटे तो कुछ और सांसद अपनी कुर्सी से उठकर उनके पास पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने शुरू हो गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

संसद में हुई इस मारपीट का वीडियो तेजी के साथ अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद विदेश मंत्री एंटोनियो तेजानी ने खेद जताते हुए कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं. हमें एक और उदाहरण पेश करना है, ना कि राजनीतिक समस्याएं सुलझाने के लिए लात-घूसे चलाने हैं.

यह भी पढ़ें- जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होन के लिए Italy पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी समेत विश्व के कई नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय मीटिंग

जी-7 शिखर सम्मेलन का हो रहा आयोजन

बता दें कि इटली के अपुलिया में 50वें जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी शुक्रवार को इटली पहुंचे. समिट में दुनिया के कई दिग्गज देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शिरकत कर रहे हैं. जिसमें राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो, जापान के पीएम फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

12 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

14 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

26 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

40 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

47 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

50 minutes ago