दुनिया

OMG! 200 करोड़ रुपये में मिल रही Number Plate: लिस्ट में और भी हैं, जिनके दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

दुनिया भर में लोग तमाम तरह के शौक रखते हैं. किसी को अलग-अलग देशों के सिक्के, महंगी घड़ियां, आभूषण, जूते आदि जमा करने का शौक होता है, तो किसी को फिल्मों के टिकट या डाक टिकट रखने की आदत होती है. कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके शौक इतने महंगे हैं कि आम आदमी उसे पालने की कल्पना भी नहीं कर सकता है. कुछ लोगों को महंगे घर खरीदने की चाहत होती है तो कुछ महंगी गाड़ियां खरीदने के शौकीन होते हैं.

हालांकि हम दुनिया के कुछ ऐसे लोगों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका शौक होता है कि उनकी गाड़ियों के नंबर यूनिक हों, जो सामान्य नंबर प्लेट से अलग और हटकर हों. इन्हें पाने के लिए ये शौकीन लोग भारी-भरकम रकम भी खर्च करने को तैयार रहते हैं. कई बार तो इसकी ​कीमत भी कार से महंगी होती है. तो चलिए दुनिया के कुछ महंगे नंबर प्लेट के बारे में जान लेते हैं.

P7 – दुबई

अप्रैल 2023 में लक्जरी और लाइफस्टाइल आधारित मैगजीन प्रेस्टिज (Prestige) में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर ने 8 अप्रैल 2023 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जब एमिरेट्स ऑक्शन ने अपने मोस्ट नोबल नंबर्स इवेंट में ‘P7’ नंबर प्लेट बेची. इसके साथ ही इसे खरीदने वाले गुमनाम व्यक्ति ने 2008 में बनाए गए यूएई के ही एक व्यक्ति का रिकॉर्ड को तोड़ दिया था.

इस गुमनाम खरीददार ने ‘P7’ लिखे नंबर प्लेट को अपने नाम करने के लिए रिकॉर्ड 55 मिलियन दिरहम [15 मिलियन डॉलर या 123 करोड़ रुपये (वर्तमान डॉलर मूल्य के हिसाब से अब ये तकरीबन 124.94 करोड़ रुपये हो जाता है)] चुकाए थे.

1 – अबू धाबी

दुबई में हुई इस नीलामी ने 2008 में UAE के ही व्यवसायी सईद अब्दुल गफ्फार खौरी द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, जिन्होंने अबू धाबी में नंबर ‘1’ लिखी हुई नंबर प्लेट के लिए 52.2 मिलियन दिरहम (लगभग 118 करोड़ रुपये) का भुगतान किया था.

MM – कैलिफोर्निया

California ‘MM’ लिखे नंबर प्लेट को अभी तक कोई खरीददार नहीं मिला है, लेकिन इसमें निश्चित रूप से दुनिया की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट बनने की क्षमता है. इसकी कीमत 24.3 मिलियन डॉलर यानी 202.41 करोड़ रुपये रखी गई है. सबसे पहले तो अमेरिका में दो-अक्षर वाली नंबर प्लेट मिलना दुर्लभ है और समान अक्षरों वाली ढूंढना तो और भी कठिन है. कथित तौर पर ऐसी सिर्फ 35 हैं.

डिजिटल संपत्ति बेचने के लिए जाने वाली OpenSea वेबसाइट पर यह नंबर प्लेट बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस वेबसाइट के अनुसार, ‘यह दुनिया में अब तक बेची गई सबसे मूल्यवान प्लेट हो सकती है. यह प्लेट एक ट्रॉफी की तरह है और आपकी कार को अलग बना देगी, चाहे आप कोई भी गाड़ी चला रहे हों.’

New York – न्यूयॉर्क

अन्य महंगी कार नंबर प्लेटों के उलट अमेरिका में यह अद्वितीय नंबर प्लेट है, जिस पर कोई नंबर नहीं लिखा गया है, बल्कि केवल ‘New York’ लिखा है. दुर्लभ और बेशकीमती संग्रहणीय प्लेट को लक्जरी वर्गीकृत साइट ड्यूपॉन्ट रजिस्ट्री पर इसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी 166 करोड़ रुपये रखी गई है. इस प्लेट की कीमत इसके ऐतिहासिक मूल्य और एक अमेरिकी राज्य के नाम वाली एकमात्र कानूनी प्लेट होने के कारण इतनी अधिक है. हालांकि इसकी बिक्री के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

F1 – इंग्लैंड

ब्रिटिश ऑटोमोटिव डिजाइनर Afzal Kahn ने 2008 में एसेक्स काउंटी काउंसिल से 5,31,000 डॉलर यानी 4.42 करोड़ रुपये में ‘F1’ नंबर प्लेट खरीदी थी, क्योंकि उनके पास एक सदी से भी अधिक समय तक इसका स्वामित्व था. यह महंगी नंबर प्लेट उनकी जिस कार की शोभा बढ़ाती है वह Bugatti Veyron SuperSport है.

F1 प्लेट एक स्टेटस सिंबल है. यह फॉर्मूला वन (रेसिंग) से जुड़ा हुआ है और बहुत दुर्लभ है, क्योंकि दुनिया में केवल तीन ऐसी नंबर प्लेट उपलब्ध हैं. Regtransfers.co.uk पर यह 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर रजिस्टर है. 2018 की न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया था कि 2014 में अफजल ने इस नंबर प्लेट के लिए 8.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (70.80 करोड़ रुपये) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.

2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नंबर प्लेट की कीमत 110 करोड़ रुपये या उससे अधिक आंकी गई है, लेकिन 20% मूल्य वर्धित कर (वैट), ट्रांसफर शुल्क के बाद इसकी अनुमानित कीमत 132 करोड़ रुपये से अधिक हो जाती है. इस नंबर प्लेट को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन की रेगट्रांसफर वेबसाइट पर सूचीबद्ध किया गया है. अगर F1 नंबर प्लेट किसी F1 प्रशंसक द्वारा खरीदी जाती है, तो यह दुनिया में अब तक बेची गई सबसे महंगी लाइसेंस प्लेट होगी.

AA9 – दुबई

यूएई के नागरिकों को लक्जरी संपत्ति खरीदने के लिए जाना जाता है. 2021 में ‘AA9’ लाइसेंस प्लेट की बिक्री दुनिया की सबसे महंगी खरीद में से एक बन गई थी. इसकी कीमत 10.3 मिलियन डॉलर (85.79 करोड़ रुपये) रखी गई थी. दुबई के इस नंबर प्लेट की 2021 में नीलामी हुई और यह मोस्ट नोबल नंबर्स चैरिटी नीलामी का भी हिस्सा था.

चूंकि यह आय 1 Billion Meals (भोजन) अभियान के लिए भी थी, इसलिए मालिक ने उनके नाम का खुलासा करने से इनकार कर दिया. इस धर्मार्थ पहल का लक्ष्य मध्य पूर्व, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण अमेरिका के 50 देशों को रमजान के दौरान और उसके बाद भी भोजन उपलब्ध कराना था.

D5 – दुबई

दुबई स्थित भारतीय व्यवसायी और संपत्ति डेवलपर बलविंदर साहनी ने साल 2016 में अपनी शानदार रोल्स रॉयस कार के लिए दुर्लभ और प्रतिष्ठित ‘D5’ नंबर प्लेट खरीदने के लिए 9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (74.96 करोड़ रुपये) खर्च किए थे. जब इस बारे में पूछा गया तो साहनी ने बताया कि उनका लकी नंबर 9 है. D अंग्रेजी वर्णमाला का चौथा अक्षर है और जब उसमें 5 जोड़ा जाता है तो 9 हो जाता है.

R – हॉन्गकॉन्ग

हॉन्गकॉन्ग में भी कारों की कुछ बहुत महंगी लाइसेंस प्लेटे मौजूद हैं. फरवरी 2023 में ऐसी एक प्लेट जिस पर सिर्फ ‘R’ लिखा हुआ था, को सरकारी नीलामी में बहुत ऊंची कीमत मिली. फेंगशुई में ‘R’ को भाग्यशाली माना जाता है और इसका संबंध रेसिंग से है, इसलिए राज्य परिवहन विभाग द्वारा आयोजित Lunar (चंद्र) New Year की नीलामी में नंबर प्लेट के लिए ऊंची बोली लगने की उम्मीद थी.

अनुमान लगाया गया था कि बिक्री कम से कम 10 मिलियन हॉन्गकॉन्ग डॉलर (HKD) तक पहुंच जाएगी. बिजनेस इनसाइडर इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राप्त की गई भारी कीमत ‘लगभग HK$ 5,000 के आरक्षित मूल्य का कम से कम 5,100 गुना यानी 25.5 मिलियन HKD (3.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 26.65 करोड़ रुपये) थी.’

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

23 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

40 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

47 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

48 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

52 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

56 minutes ago