उत्तर प्रदेश

झांसी हादसा: ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ से अनुग्रह राशि देने का ऐलान, मृतकों के परिजन को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

Jhansi Hospital Fire: उत्तर प्रदेश के झांसी के मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में आग लगने के कारण नवजात शिशुओं की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है और पीड़ित परिवार को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ से अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल से घटना को लेकर ट्वीट किया गया. पोस्ट में लिखा, ‘हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है. इसमें उन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हर संभव प्रयास में जुटा है.’

पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि देने का ऐलान

इसके अलावा पीएमओ ने अन्य पोस्ट में घटना के पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया गया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

NICU वार्ड में आग लगने से हो गई 10 नवजात शिशुओं की मौत

बता दें कि उत्तर प्रदेश की झांसी में ‘महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज’ में शुक्रवार को एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई. वहीं, करीब 47 नवजात शिशुओं को बचा लिया गया. इस घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख प्रकट किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी झांसी की घटना को हृदय विदारक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संतप्त माता-पिता और परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल हुए शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में लगी थी आग

हादसे को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सचिन माहौर ने बताया कि एनआईसीयू वार्ड में 54 बच्चे भर्ती थे. अचानक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अंदर आग लग गई. आग बुझाने के प्रयास किए गए लेकिन कमरा अत्यधिक ऑक्सीजन युक्त होने के कारण आग तेजी से फैल गई. कई बच्चों को बचा लिया गया. 10 बच्चों की मौत हो गई. घायल बच्चों का इलाज चल रहा है.

आईएएनएस

Recent Posts

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

10 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

11 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

29 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

42 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

57 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

1 hour ago