आस्था

सूर्य-गोचर से बना शनि का अशुभ संयोग, इन 5 राशियों के लोग रहें सतर्क

Surya Gochar in Scorpio 2024: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश हो चुका है. सूर्य देव वृश्चिक राशि में 15 दिसंबर की रात 10 बजकर 19 मिनट तक रहेंगे. सूर्य के इस गोचर के साथ ही शनि की वक्री दृष्टि सूर्य पर रहेगी. शनि की सूर्य पर वक्री दृष्टि कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. नौकरी और व्यापार में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि और सूर्य के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं. दोनों एक दूसरे के शत्रु हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन राशियों को नुकसान हो सकता है.

मेष राशि

पारिवारिक रिश्ते बिगड़ सकते हैं. भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है. इस दौरान दुर्घटना की आशंका रहेगी. निवेश से आर्थिक नुकसान हो सकता है. पार्टनर के साथ अच्छे संबंध नहीं दिखाई देंगे.

वृषभ राशि

इस राशि के जातक को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि सेहत के लिहाज से अनुकूल नहीं रहेगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अधिकारियों से परेशानी हो सकती है. रिश्ता टूटने की स्थिति में पहुंच सकता है. संयम रखना होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक को पारिवारिक विवाद का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा. क्रोध की अधिकता रहेगी. सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाने का प्रयास करना होगा. व्यापार में नुकसान हो सकता है. संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों से बचकर रहना होगा.

वृश्चिक राशि

इस राशि से संबंधित जातकों को बहुत सतर्क रहना होगा. कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से परेशानी हो सकती है. नौकरी में परिवर्तन का विचार अभी टाल देना उचित होगा. कार्यस्थल पर अत्यधिक संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. पिता के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं. ऐसे में पिता के साथ कोई आदर के साथ पेश आएं.

कुंभ राशि

इस राशि के जातक को संपत्ति के मामलों में संभलकर रहना होगा. संपत्ति से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं. सरकारी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी. व्यापार में धन हानि हो सकती है. लंबी दूरी की यात्रा से नुकसान हो सकता है. व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से बुलंद होगें इन 5 राशियों के सितारे, नौकरी-व्यापार में होगी जबरदस्त तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago