दुनिया

Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी हमला, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत के नौशेरा जिले में हुए आतंकवादी हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नौशेरा के अकोरा खट्टक इलाके में आतंकियों ने एक पुलिस वैन पर हमला किया. इस दौरान आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों को गोली मार दी.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना स्थल पर मौजूद बचावकर्मियों ने स्थानीय मीडिया से  बातचीत में बताया कि मृतकों में एक हेड कांस्टेबल और एक ड्राइवर भी शामिल है.

आतंकियों की तलाश जारी

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है. साथ ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाशी जारी है. वहीं, इस आतंकी हमले (Terrorist Attack in Pakistan) में मरने वाले पुलिस के जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल मंजूर, कांस्टेबल अमानुल्लाह और कांस्टेबल अयाज के रूप में हुई है. पुलिसकर्मियों के शवों को जिला मुख्यालय अस्पताल नौशेरा भेज दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने इस आतंकी घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस प्रमुख से घटना की रिपोर्ट तलब की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये घटना बहुद दुखद है और शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. उन्होंने मृतकों के लिए प्रार्थना भी की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

पहले भी पुलिस ट्रक पर हुआ था हमला

बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी बलूचिस्तान के बलेली इलाके में एक पुलिस ट्रक पर आत्मघाती हमला (Terrorist Attack in Pakistan) किया गया था. इस हमले में भी चार लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं 24 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे

ये भी पढ़ें : Afghanistan Bomb Blast: अफगानिस्तान में नमाज के दौरान मदरसे में बम ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार के साथ संघर्ष विराम को वापस लेने के बाद पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में, विशेष रूप से केपी प्रांत में आतंकवादी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

6 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

14 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

30 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

37 minutes ago