खेल

IND vs BAN: मेहदी हसन ने छीनी भारत से जीत, सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे

IND vs BAN 1st ODI: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मैच रविवार को ढाका के मीरपुर में शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने भारत को करीबी मुकाबले में एक विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखरने के बाद केएल राहुल ने पारी संभाली. लेकिव वो भी टीम को डिफेंडिंग टोटल तक नहीं पहुंचा पाए. टीम इंडिया 41.2 ओवर में 10 विकेट खोकर महज 186 रन स्कोर बोर्ड पर जोड़ सकी. जिसमें केएल राहुल का सबसे बड़ा 73 रन का योगदान रहा.

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. दीपक चाहर ने सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन को पहले ही ओवर की पहली गेंद पर ही चलता कर दिया. इसके बाद लिट्टन दास और हक ने पारी को संभाला लेकिन इनके आउट होने और साकिब उल हसन का विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई.

ये भी पढ़ें: Kuldeep Sen: सैलून चलाने वाले पिता के बेटे ने किया भारत के लिए डेब्यू, टीम इंडिया का नया हथियार ‘रीवाचंल एक्सप्रेस’

मेहदी ने भारत के हाथों से छीनी जीत

भारत ने मैच पर पकड़ मजूबत कर ली और लगातार गिरते विकेटों के बीच जीत की उम्मीद नजर आने लगी थी. एक वक्त बांग्लादेश का स्कोर 136-9 था लेकिन यहां मेहदी हसन ने शानदार पारी खेली और भारत के हाथों से जीत छीन ली. मेहदी नाबाद 38 रन बनाए. आखिरी विकेट के लिए मेहदी ने रहमान के साथ मिलकर नाबाद 51 रनों की पार्टनरशिप की. भारत की तरफ से सिराज ने तीन विकेट झटके जबकि वाशिंगटन सुंदर और पहला मैच खेल रहे कुलदीप सेन ने 2-2 विकेट लिए.

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

36 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago