आस्था

Laddu Gopal: लड्डू गोपाल अगर आपके घर में हैं तो इन बातों का रखें ख्याल

Laddu Gopal: भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की हिंदू धर्म में अधिकांश लोग पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं. माना जाता है कि अगर लड्डू गोपाल आपके घर में हैं तो वह एक परिवार के एक सदस्य की तरह रहते हुए आपके घर में होने वाले सभी कार्यों में शामिल रहते हैं.

लड्डू गोपाल का रूप बहुत ही मनमोहक है, लेकिन इन्हें घर में रखने के भी कुछ नियम है. क्योंकि यह एक परिवार के सदस्य की तरह आपके घर में रहते हैं. इसलिए सुबह उठते ही बेहद की लाड़ दुलार के साथ इन्हें उठाना चाहिए.

इसके बाद किसी साफ पात्र में रखकर इन्हें नहलाएं और नित नियम के अनुसार इन्हें साफ वस्त्र पहनाएं. वस्त्र पहनाने के बाद उन्हें उनके आसन पर विराजमान करें और उनका मुकुट पहनाएं.

लड्डू गोपाल के पास रखें ये चीजें

लड्डू गोपाल के पास ही उनका पसंदीदा मोर का पंख रखें और उनके हाथों में बांसुरी थमाएं. घर में बनने वाले व्यंजनों में से थोड़ा-थोड़ा निकालते हुए एक साफ थाली में रखें और जल के साथ लड्डू गोपाल को अर्पित करें. इसके साथ ही उनकी आरती करें और पुष्प और धूप से उनकी पूजा करें.

बाहर जाते समय रखें इन बातों का ध्यान

दिन में जितनी बार एक छोटे बच्चे को भूख लगती है, उतनी ही बार लड्डू गोपाल को खाने-पीने की चीजें अर्पित करते रहें. इसके अलावा अगर आप कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो भी उन्हें साथ लेकर जाएं.

चूंकि लड्डू गोपाल भगवान श्री कृष्ण का बाल रूप हैं इसलिए उन्हें एक बालक के समान ही खिलौने और ऐसी ही अन्य चीजें अर्पित करते रहे. ठंड के दिनों में उनके लिए ऊनी कपड़े और रजाई गद्दे की व्यवस्था करें.

इसे भी पढ़ें: क्यों लगी रहती है भगवान शिव के मंदिर में नंदी की मूर्ति, कैसे करते हैं शिव भक्तों की मुराद पूरी

अगर आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं तो लड्डू गोपाल के पास रोजमर्रा की आवश्यक चीजें रखकर जाएं. आपके घर पर ना होने पर लड्डू गोपाल से घर की रक्षा करने की प्रार्थना करें और यदि आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो फिर उनके खाने-पीने और नित्य नियम से होने वाले पूजा-पाठ की व्यवस्था करके जाएं.

माना जाता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल की नित्य नियम से पूजा होती है, वहां वह परिवार के सदस्य की तरह ही घर पर आने वाली किसी भी तरह की विपदा में परिवार के सदस्यों का मार्गदर्शन करते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

33 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

60 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago