दुनिया

आज के दिन जापान पर अमेरिका ने गिराया था दूसरा परमाणु बम, कुछ ही घंटों में काल के गाल में समा गए थे हजारों लोग

Atomic bombings of Nagasaki: आज यानी 9 अगस्त का ​दिन विश्व समुदाय के इतिहास में जापान पर हुए परमाणु हमले के लिए भी जाना जाता है. 1945 में 9 अगस्त को अमेरिका द्वारा जापान के नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया गया था, इससे ठीक 3 दिन पहले 6 अगस्त को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर को निशाना बनाया था.

दो शहरों पर परमाणु हमला होने के बाद जापान में हाहाकार मच गया और वहां की सरकार को तत्काल बिना शर्त आत्मसमर्पण करना पड़ा. हिरोशिमा और नागासाकी में हुई तबाही ने विश्व बिरादरी को भयभीत कर दिया था. इन ​हमलों के बाद अमेरिका सबसे बड़ी महाशक्ति बनकर उभरा. दुनिया में उसकी तूती बोलने लगी.

कहा जाता है कि जब जापान पर पहला परमाणु बम गिराया गया था, तो वहां की सरकार बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग को स्वीकार करने को तैयार नहीं थी. तब अमेरिका ने उस परमाणु हमले के 3 दिन बाद दूसरा परमाणु बम जिसे “फैट मैन” कहा गया, उसे जापानी शहर पर गिरा दिया. इस हमले के लिए अमेरिकी विमान ने एक द्वीप से उड़ान भरी थी.

नागासाकी जापान का एक प्रमुख जहाज निर्माण केंद्र था, वहां ऐसे जहाज बनते थे, जो जापानी नौसेना को अधिक विध्वंसकारी बनाते थे. अमेरिका ने इसीलिए नागासाकी शहर को निशाना बनाया, ताकि जापानी जहाज निर्माण केंद्र पूरी तरह ध्वस्त हो जाए. अमेरिकी विमान ने वो बम सुबह 11:02 बजे शहर से 1,650 फीट ऊपर से गिराया था. उस विस्फोट से 22,000 टन टीएनटी के बराबर उर्जा निकली.

इस परमाणु हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 60,000 से 80,000 के बीच थी. इनके अलावा हजारों लोग ऐसे थे, जो बुरी तरह झुलस गए थे और उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई थी.

इस परमाणु हमले के लिए अमेरिका के जनरल लेस्ली आर. ग्रोव्स को जिम्मेदार माना गया, जो मैनहट्टन प्रोजेक्ट से जुड़ा था. उसने परमाणु विस्फोट के उत्पादन और वितरण की समस्या को हल किया था, उसने यह अनुमान लगाया था कि 17 या 18 अगस्त तक जापान के खिलाफ एक और परमाणु बम उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा – लेकिन यह आवश्यक नहीं था. क्योंकि, जापान दो परमाणु हमलों में ही बर्बाद हो गया था. अमेरिका यह जानकार अपनी नाक में दम भर रहा था कि तब जापान के सम्राट ने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया था.

— भारत एक्सप्रेस

Pratyush Priyadarshi

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

52 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

57 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

1 hour ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

1 hour ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

2 hours ago