बीआरएस नेता के. कविता
Delhi News: दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि को 21 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है.
सीबीआई को 14 अगस्त तक का समय
कोर्ट ने दाखिल चार्जशीट के पन्नों में नंबरिंग के लिए सीबीआई को 14 अगस्त तक के लिए समय दे दिया है. इसके बाद आरोपी के वकील द्वारा चार्जशीट का निरीक्षण किया जाएगा.
18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका
अब तक इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, के कविता सहित अन्य शामिल है.
संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली
संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से संरक्षण नही मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को देर शाम को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था.
— भारत एक्सप्रेस
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…