दुनिया

India-Canada Row: ट्रुडो के झूठ की खुली पोल! निज्जर के हत्यारों का पता लगाने में नाकाम हुआ कनाडा खुफिया विभाग

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठ साबित हो रहे हैं. जिसके बाद ट्रुडो के झूठ की पोल खुलती हुई नजर आ रही है. कनाडा का खुफिया विभाग इतने दिन बाद भी खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के हत्यारों का पता लगाने में नाकाम हो रही है. कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां अभी तक ये नहीं पता लगा पाई हैं कि निज्जर की हत्या से पहले या बाद में ऐसा कोई भी भारतीय शख्स कनाडा में घुसा हो या फिर बाहर गया हो.

जांच एजेंसियों के हाथ अब तक खाली

एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सर्रे की स्थानीय पुलिस, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस के अधिकारियों की तरफ से की गई छानबीन में अब तक कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला है जिसमें भारतीय खुफिया एजेंसियों के एजेंटों का हाथ निज्जर की हत्या में रहा हो. इसके अलावा जांच में ये भी नहीं पता चला है कि भारतीय मूल के एजेंटों ने 18 जून या फिर उसके आसपास कनाडा की यात्रा की हो. ऐसे में जस्टिन ट्रुडो के झूठ का पर्दाफाश हो गया है.

हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं

कनाडाई पुलिस को निज्जर की हत्या से जुड़ी जांच में कोई सफलता नहीं मिली है. ऐसे में ये भी आशंका जताई जा रही है कि हमलावर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद देश छोड़कर भाग गए हैं. कनाडाई पुलिस ने आतंकी निज्जर की हत्या से जुड़े मामले में दो संदिग्ध वाहनों को जांच के दायरे में लिया था. उसी के आधार पर आगे की जांच कर रही थी. कहा जा रहा है कि यही दो वाहन हैं जिनका इस्तेमाल हत्यारों ने वारदात के समय किया था.

यह भी पढ़ें- कनाडा में भारत के खिलाफ रची जा रही साजिश!, खालिस्तानियों के साथ मणिपुर के आदिवासी संगठन ने की मुलाकात

वहीं वॉशिंगटन पोस्ट में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि निज्जर की हत्या के बाद उसके एक सहयोगी ने हत्यारों का पीछा किया था, लेकिन हत्यारों ने उसपर बंदूक तान दी थी. इसके अलावा आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के परिजनों ने मीडिया को कई बयान दिए हैं, जिससे जाहिर होता है कि वह सीएसआईएस के संपर्क में था, हालांकि ये साफ नहीं है कि वह मुखबिर या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago