दुनिया

कनाडा में भारत के खिलाफ रची जा रही साजिश!, खालिस्तानियों के साथ मणिपुर के आदिवासी संगठन ने की मुलाकात

भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी के बीच खालिस्तानी अलगाववादियों और नॉर्थ अमेरिकन मणिपुर ट्राइबल एसोसिएशन (NAMTA) के बीच सर्रे के एक गुरुद्वारे में बैठक हुई. जिसको लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. सुरक्षा एजेंसियां लगातार NAMTA और खालिस्तानियों की हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं. सर्रे गुरुद्वारे पर खालिस्तानियों का नियंत्रण है.

गुरुद्वारे में हुई बैठक

NAMTA के कनाडा अध्यक्ष लियान गैंगटे को पिछले महीने कनाडा के सर्रे में गुरुद्वारे में भारत में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विषय पर बोलने की परमिशन दी गई थी. सर्रे में ही खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर गुरुद्वारे से भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था. निज्जर की कुछ दिन पहले अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने हाउस ऑफ कॉमंस में कहा था कि इस हत्या में भारत की सुरक्षा एजेंसियों की संलिप्तता है. जिसे भारत ने बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बयान करार दिया था.

बैठक के बाद जारी हुआ खुफिया नोट

एक खुफिया नोट में कहा गया है कि NAMTA पदाधिकारियों और गुरुद्वारे के प्रबंधन मामले का संचालन करने वाले निज्जर के सहयोगियों के बीच बैठक हुई है. NAMTA ने इस बैठक को लेकर X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कनाडा के NAMTA के कनाडा अध्यक्ष लियान गैंगटे सर्रे स्थित गुरुद्वारा पहुंचे. सिख समुदाय को भारत के मणिपुर में हमारे कुकी जोमी समुदाय के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद.

यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

भारत की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इस मुलाकात के बाद भारत की सुरक्षा एजंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं. जिसके बाद से उन लोगों पर नजर बनाए हुए हैं,जो गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. भारत की खुफिया एजेंसियों को शक है कि सिख फॉर जस्टिस ने खालिस्तान को लेकर जनमत संग्रह पर समर्थन के लिए पाकिस्तान के सहयोगी चीन से अपील की है. माना जाता है कि सिख फॉर जस्टिस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का कंट्रोल है. ये उसी के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

18 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago