कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
विराट कोहली (फोटो ट्विटर)
Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कई रिकॉर्ड्स बने. इसमें भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में 56 गेंदों में 66 रनों की शानदारी पारी खेली. इस बेहतरीन अर्धशतक के साथ ही उन्होंने रिकी पोंटिंग और विव रिचर्डस को पीछे छोड़ा दिया. विराट ने राजकोट में खेले गए वनडे में 5 चौके और 6 छक्के लगाए .
रन मशीन विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सर विव रिचर्डस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वहीं सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन बनाने के मामने में रिकी पोंटिंग को पीछे दिया है.
किंग कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं. अब उनसे ऊपर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका का ताबड़तोड़ पूर्व बल्लेबाज कुमार संगाकारा है. वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने अपने करियर में 145 बार ऐसा किया है, जिसमें (49 शतक, 96 अर्धशतक) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Asian Games 2023: सरबजोत, अर्जुन और शिव की तिकड़ी ने किया कमाल, शूटिंग में गोल्ड पर लगाया निशाना
वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकार हैं. उन्होंने 118 बार यह कारनामा किया है. वहीं अब तीसरे नंबर विरोट कोहली हैं. उन्होने 113 बार 50 से ज्यादा स्कोर किया है. इसस पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग थे. उन्होंने 112 बार यह कारनामा किया था. इसके बाद चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के जेक कैलिस हैं. उन्होंने 103 बार ऐसा किया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 53 रन बनाते ही उनके घरेलू मैदान पर 5 हजार 500 रन पूरे हो गए. वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. विराट ने 111 वनडे में इस आंकड़े को छुआ. पहले नंबर यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. उन्होंने घरेलू मैदान पर खेले 164 वनडे में 6,976 रन बनाए थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी, चौथे पर रोहित शर्मा और पांचवे पर युवराज सिंह हैं.
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…