दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच जुबानी जंग अब बेहद तीखे मोड़ पर पहुंच गई है. रूस और अमेरिका के बीच हुई एक गुप्त डीजल डील पर जेलेंस्की की आलोचना ट्रंप को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने सरेआम यूक्रेन में सत्ता बदलने की सलाह दे डाली. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि जेलेंस्की समझौता करना नहीं जानते और अब यूक्रेन के लिए नया नेता चुनने का वक्त आ गया है.

रूस से डीजल खरीदने की अमेरिका-रूस डील पर जेलेंस्की द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं. ट्रंप ने वॉइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जेलेंस्की समझौता करने में नाकाम रहे हैं और अब समय आ गया है जब यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए. साथ ही ट्रंप ने अमेरिका में महंगे डीजल और किसानों की परेशानी का जिम्मेदार भी जेलेंस्की को ही ठहराया.

‘जेलेंस्की को बदलो, नया राष्ट्रपति लाओ’

रूस से तेल खरीदने की अमेरिका-रूस डील पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के कड़े बयानों से वॉइट हाउस हिल गया है. जेलेंस्की की आलोचना पर आग बबूला हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए सीधा निशाना साधा. ट्रंप ने कहा कि उनका सुझाव है कि यूक्रेन को अब एक ऐसा नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए जो समझौता (डील) कर सके. ट्रंप का आरोप है कि कुछ अजीब कारणों से जेलेंस्की कभी भी शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होते.

युद्ध और तबाही का जिम्मेदार कौन?

ट्रंप ने कहा कि अगर 2022 में वे अमेरिका की सत्ता में होते, तो रूस और यूक्रेन के बीच यह खूनी जंग कभी शुरू ही नहीं होती. उन्होंने इस युद्ध को प्रशासनिक नाकामी करार दिया. जेलेंस्की पर कड़ा हमला बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी नाकाम नीतियों के कारण यूक्रेन ने अपनी 30 प्रतिशत जमीन गंवा दी है. इस युद्ध में दोनों तरफ से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और लाखों मासूम जिंदगियां तबाह हो चुकी हैं.

डीजल की बढ़ती कीमतों का ठीकरा जेलेंस्की पर

चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रंप ने अमेरिका में डीजल की बढ़ती कीमतों और किसानों की बदहाली का कसूरवार भी जेलेंस्की को ही ठहराया. ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की पूरी दुनिया के लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहते हैं. वे हमारे किसानों और पशुपालकों पर डीजल के जरिए आर्थिक दबाव बना रहे हैं.

पुतिन से डील और जेलेंस्की का ऐतराज

दरअसल, अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले ईंधन के दाम काबू में रखने के लिए ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधा हाथ मिलाया और डीजल खरीदने की डील पक्की की. जेलेंस्की ने इस समझौते को युद्ध में पैसा लगाने जैसा बताया और कहा कि यह एक मजबूत साथी (अमेरिका) का बेहद कमजोर फैसला है. इसी बात से भड़के ट्रंप ने जेलेंस्की के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया.

यह भी पढ़ें-क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

12 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

16 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

45 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

59 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

59 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago