Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर तीखा हमला बोला है. ट्रंप ने साफ़ कह दिया कि अब यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुन लेना चाहिए.

अमेरिका-रूस तेल समझौते की आलोचना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को दुनिया के लिए परेशानी बताया और यूक्रेन में नया नेता चुनने की मांग की.

Donald Trump Zelensky War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच जुबानी जंग अब बेहद तीखे मोड़ पर पहुंच गई है. रूस और अमेरिका के बीच हुई एक गुप्त डीजल डील पर जेलेंस्की की आलोचना ट्रंप को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने सरेआम यूक्रेन में सत्ता बदलने की सलाह दे डाली. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि जेलेंस्की समझौता करना नहीं जानते और अब यूक्रेन के लिए नया नेता चुनने का वक्त आ गया है.

रूस से डीजल खरीदने की अमेरिका-रूस डील पर जेलेंस्की द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं. ट्रंप ने वॉइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जेलेंस्की समझौता करने में नाकाम रहे हैं और अब समय आ गया है जब यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए. साथ ही ट्रंप ने अमेरिका में महंगे डीजल और किसानों की परेशानी का जिम्मेदार भी जेलेंस्की को ही ठहराया.

‘जेलेंस्की को बदलो, नया राष्ट्रपति लाओ’

रूस से तेल खरीदने की अमेरिका-रूस डील पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के कड़े बयानों से वॉइट हाउस हिल गया है. जेलेंस्की की आलोचना पर आग बबूला हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए सीधा निशाना साधा. ट्रंप ने कहा कि उनका सुझाव है कि यूक्रेन को अब एक ऐसा नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए जो समझौता (डील) कर सके. ट्रंप का आरोप है कि कुछ अजीब कारणों से जेलेंस्की कभी भी शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होते.

युद्ध और तबाही का जिम्मेदार कौन?

ट्रंप ने कहा कि अगर 2022 में वे अमेरिका की सत्ता में होते, तो रूस और यूक्रेन के बीच यह खूनी जंग कभी शुरू ही नहीं होती. उन्होंने इस युद्ध को प्रशासनिक नाकामी करार दिया. जेलेंस्की पर कड़ा हमला बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी नाकाम नीतियों के कारण यूक्रेन ने अपनी 30 प्रतिशत जमीन गंवा दी है. इस युद्ध में दोनों तरफ से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और लाखों मासूम जिंदगियां तबाह हो चुकी हैं.

डीजल की बढ़ती कीमतों का ठीकरा जेलेंस्की पर

चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रंप ने अमेरिका में डीजल की बढ़ती कीमतों और किसानों की बदहाली का कसूरवार भी जेलेंस्की को ही ठहराया. ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की पूरी दुनिया के लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहते हैं. वे हमारे किसानों और पशुपालकों पर डीजल के जरिए आर्थिक दबाव बना रहे हैं.

पुतिन से डील और जेलेंस्की का ऐतराज

दरअसल, अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले ईंधन के दाम काबू में रखने के लिए ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधा हाथ मिलाया और डीजल खरीदने की डील पक्की की. जेलेंस्की ने इस समझौते को युद्ध में पैसा लगाने जैसा बताया और कहा कि यह एक मजबूत साथी (अमेरिका) का बेहद कमजोर फैसला है. इसी बात से भड़के ट्रंप ने जेलेंस्की के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया.

यह भी पढ़ें-क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital