Bharat Express DD Free Dish

राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल पुरस्कार को लेकर फिर से बढ़ीं उम्मीदें, नेतन्याहू ने किया नॉमिनेट

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने White House में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से मुलाकात की.

इज़रायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) अमेरिका (America) दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस (White House) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात की. यहां राषट्रपति ट्रंप (Trump) और प्रधानमंत्री नेतन्याहू (Netanyahu) की मुलाकात डिनर पर हुई थी. इस दौरान नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र उन्हें सौंपा. नेतन्याहू ने कहा कि मध्य पूर्व में शांति प्रयासों के लिए आप इस पुरस्कार के हकदार हैं. बता दें इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर के बाद पहली बार दोनों की ये पहली मुलाकात है.

ट्रंप-नेतन्याहू के बीच गाजा पर बात

ट्रंप-नेतन्याहू के बीच बैठक के समय नेतन्याहू ने गाजा को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि गाजा को लेकर कहा कि जेल जैसी जगह ना होकर गाजा को एक खुली जगह होना चाहिए. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि अमेरिका और इज़राइल मिलकर ऐसे देशों की तलाश कर रहे हैं जो फिलिस्तीनियों को बेहतर भविष्य दे सकें.

ट्रंप का फिर से भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बयान

वहीं हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध में अमेरिका की भूनिका पर बात की. उन्होंने फिर से कहा कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच एक बड़ी लड़ाई को रोका. उन्होंने ये भी कहा कि ये लड़ाई परमाणु युद्ध में बदल सकती थी. आगे उन्होंने फिर से टैरिफ का राग अलापते हुए कहा कि मैंने दोनों देशों से साफ कहा था कि अगर वे युद्ध नहीं रोकेंगे तो अमेरिका उनके साथ काम नहीं करेगा.

भारत के साथ व्यापार पर ट्रंप का बयान

इस दौरान ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार क मुद्दे पर कहा कि अमेरिका भारत के साथ लगभग व्यापार समझौते के करीब है. आगे उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने यूनाइटेड किंगडम और चीन के साथ भी समझौते किए हैं और कई देशों को टैरिफ को लेकर चेतावनी भी दी है.

ईरान पर संभावित हमल के सवाल पर ट्रंप ने क्या कहा ?

जब ट्रंप से ईरान पर संभावित हमले को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने ये भी कहा कि न तो अमेरिका और न ही ईरान ऐसा करना चाहेंगे.

नेतन्याहू और मिडिल ईस्ट के सलाहार से मुलाकात

अपने दौरे के दौरान नेतन्याहू ने ट्रंप के मिडिल ईस्ट सलाहकार स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात की. वहीं इन बैठकों का जानकारी सार्वजनिक नहीं किया गया.

ये मुलाकात खास क्यों ?

नेतन्याहू और ट्रंप की मुलाकात प्राइवेट थी. इस बैठक की न तो लाइव प्रसारण हुई और न ही कैमरे के सामने लंबी बातचीत हुई. अक्सर देखा जाता है कि ट्रंप जब भी किसी दूसरे देश के नेता से मिलते हैं तो उसका लाइव प्रसारण किया जाता है या फिर व्हाइट हाउस उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read