दुनिया

‘खार्ग आइलैंड के उड़े परखच्चे…!’ ट्रंप का दावा-ईरान के सबसे बड़े तेल ठिकाने पर भारी तबाही

Kharg Island Attack: अमेरिका और ईरान के बीच ठंडी पड़ी जंग की आग एक बार फिर से भयंकर लपटों के साथ भड़क उठी है…दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बेहद सनसनीखेज दावा करते हुए पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है. ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सबसे बड़े और रणनीतिक तेल ठिकाने ‘खार्ग आइलैंड’ को निशाना बनाकर पूरी तरह तबाह कर दिया है.

बताते चलें ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि खार्ग द्वीप के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं!” ट्रंप के इस ऐलान के बाद पूरे मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में तीसरे विश्व युद्ध जैसा माहौल बन गया है.

ट्रंप का सोशल मीडिया पर बवाली पोस्ट(Trump Kharg Island Attack)

डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे ने वैश्विक कूटनीति में खलबली मचा दी है. खार्ग द्वीप ईरान के कुल कच्चा तेल (Crude Oil) निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है. ट्रंप द्वारा शेयर किए गए वीडियो में खार्ग आइलैंड पर भयंकर तबाही और तबाही के मंजर दिखाए गए हैं. हालांकि वीडियो एनिमेटेड लग रहा है, लेकिन ट्रंप के इस बयान से साफ हो गया है कि अमेरिका अब ईरान के आर्थिक और सैन्य बुनियादी ढांचों को जड़ से मिटाने के मूड में आ चुका है.

समंदर में माइन बिछा रहे थे ईरानी गार्ड्स?

इस भीषण तनाव की शुरुआत रविवार को हुई, जब अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने ईरान के ‘लारक द्वीप’ पर मौजूद दो मिसाइल लॉन्चरों को बमबारी करके उड़ा दिया. सेंटकॉम के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने खुलासा किया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC के जवान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Hormuz Strait) में समुद्री बारूदी सुरंगें  बिछाने और रॉकेट दागने की फिराक में थे. व्यापारिक जहाजों का रास्ता सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी वायुसेना ने यह घातक एयरस्ट्राइक की.

ईरान ने भी किया पलटवार

लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले के तुरंत बाद बौखलाए ईरान के IRGC ने भी करारा बदला लिया है. ईरान ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग दीं. जॉर्डन की सेना ने पुष्टि की है कि उसने सोमवार को अपने हवाई क्षेत्र (Airspace) में घुसी 8 ईरानी मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट करके मार गिराया. ईरान के इस पलटवार से साफ है कि वह पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नहीं है.

ठप्प हो सकता है दुनिया का कच्चा तेल

अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े इस नए फ्रंट (Trump Kharg Island Attack) का सबसे बड़ा असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का वो समुद्री रास्ता है, जहां से वैश्विक कच्चे तेल की सबसे बड़ी सप्लाई गुजरती है.

अगर यहां बारूदी सुरंगें बिछती हैं या खार्ग आइलैंड जैसे तेल डिपो तबाह होते हैं, तो आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें आसमान छू सकती हैं और पेट्रोल-डीजल का भीषण संकट गहरा सकता है.

यह भी पढ़ें:  ‘एक हो जाओ वरना मिट जाओगे’, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने मुसलमानों को क्यों दी एकता की नसीहत?

आर-पार की जंग लड़ेंगे ट्रंप और खामेनेई?

कुछ समय की शांति के बाद अमेरिका और ईरान के बीच भड़की यह जंग अब बेकाबू होती दिख रही है. एक तरफ जहां ट्रंप सीधे ईरान के तेल खजाने (Kharg Island) को निशाना बनाकर उसकी आर्थिक रीढ़ तोड़ने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल नेटवर्क से अमेरिकी बेसों को निशाना बना रहा है. दोनों देशों के बीच शुरू हुआ यह ‘आई फॉर एन आई’ (ईंट का जवाब पत्थर से) का खेल पूरी दुनिया को एक बड़े सैन्य संकट की तरफ ढकेल रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago