Bharat Express DD Free Dish

‘एक हो जाओ वरना मिट जाओगे’, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने मुसलमानों को क्यों दी एकता की नसीहत?

US Israel Iran Conflict: ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने मुसलमानों से एकता की अपील की और अमेरिका व इजराइल को असली दुश्मन बताया.

Supreme Leader Seyyed Mojtaba Khamenei calls for unity.

सुप्रीम लीडर ने दी एकता की नसीहत

US Israel Iran Conflict: ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद मुज्तबा खामेनेई ने मुसलमानों से एकजुट रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस्लाम के दुश्मन मुसलमानों के बीच नस्ल, संस्कृति, समाज, राजनीति और भूगोल के आधार पर फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनकी ताकत कमजोर हो और वे दबाव में आ जाएं.

फूट डालने वालों पर निशाना

खामेनेई ने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति चाहे जानबूझकर या अनजाने में अगर ऐसा काम करता है जिससे मुसलमानों में झगड़ा होता है तो वह इस्लाम के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि दुश्मन सही मौके का इंतजार कर रहा है ताकि मुसलमानों पर अपना दबदबा बना सके.

फिलिस्तीन का उदाहरण

अपने संदेश में उन्होंने फिलिस्तीन का जिक्र करते हुए कहा कि अगर पूरी दुनिया के मुसलमान एकजुट होते तो फिलिस्तीन की स्थिति इतनी खराब नहीं होती. उन्होंने अमेरिका और इजराइल को मुसलमानों की एकता और दोस्ती का सबसे बड़ा विरोधी बताया.

वेस्ट एशिया के शासकों को संदेश

खामेनेई ने खासकर वेस्ट एशिया और फारस की खाड़ी के शासकों से कहा कि वे अपने असली दुश्मन को पहचानें. उन्होंने कहा कि इस्लामिक उम्माह की समस्याओं का हल एकता, दोस्ती और सहयोग में है.

अमेरिका और इजराइल पर आरोप

उन्होंने अमेरिका के शासकों को ‘क्रिमिनल’ और इजराइल को ‘गैर-कानूनी जायोनी शासन’ करार दिया. उनका कहना था कि ये दोनों ताकतें मुसलमानों की एकता को तोड़ने की कोशिश करती हैं और इस्लामिक उम्माह से दुश्मनी रखती हैं.

आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर

राजनीतिक संदेशों के साथ ही उन्होंने देश की आर्थिक रणनीति पर भी बात की. शनिवार को दिए गए भाषण में उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पादन बढ़ाना और लेन-देन में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करना जरूरी है. उन्होंने इसे ‘रेजिस्टेंस इकोनॉमी’ का हिस्सा बताया, जो बाहरी दबावों का मुकाबला करने और लंबे समय तक स्थिरता पाने के लिए जरूरी है.

ये भी पढ़ें-उज्बेकिस्तान में PM मोदी का भव्य स्वागत, महिलाओं ने बांधी राखी; ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजा ताशकंद

अमेरिकी अभियान का जिक्र

उन्होंने यह बयान उस समय दिया जब अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ शुरू करने की घोषणा की. इस अभियान का मकसद ईरान के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ना और उसके राजस्व स्रोतों को खत्म करना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read