दुनिया

अब ईरान ने इस इस्‍लामिक मुल्‍क पर भी दाग दी मिसाइल… अपनी ओर आते देख तुर्की ने हवा में ठोका, समंदर में जाकर गिरी

तुर्की ने ईरान के खिलाफ मजबूत कदम उठाया है. पूर्वी भूमध्य सागर में ईरान से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को NATO के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया. यह दूसरी बार है जब पिछले हफ्ते में ऐसा हुआ. तुर्की ने कहा कि उसके हवाई क्षेत्र में घुसने वाली मिसाइल को समंदर में ही तबाह कर दिया गया. कोई हताहत नहीं हुआ.

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बयान दिया, “हम याद दिलाते हैं कि तुर्की की चेतावनियों को मानना सभी के फायदे में है.” मंत्रालय ने आगे कहा कि इलाके की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले किसी भी कदम के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी. तुर्की ने ईरान को पहले भी चेतावनी दी थी कि उसके हवाई क्षेत्र की ओर मिसाइल न भेजी जाएं.

उत्तरी साइप्रस में तु‍र्की की बड़ी तैनाती

तुर्की ने उत्तरी साइप्रस (तुर्की नियंत्रित हिस्सा) में 6 F-16 फाइटर जेट और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिए हैं. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कदम हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए सुरक्षा मजबूत करने के लिए उठाया गया है. यह अलग-अलग चरणों में सुरक्षा योजना का हिस्सा है. इससे पहले तुर्की ने यहां जंगी जहाज भी तैनात किए थे.

साइप्रस पर ड्रोन हमले का बैकग्राउंड

1 मार्च को ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने लेबनान से शाहेद-136 ड्रोन लॉन्च किए. ये ड्रोन साइप्रस के ब्रिटिश RAF अक्रोटिरी एयर बेस पर गिरे और धमाके हुए. यह साइप्रस पर पहला बड़ा हमला था. तुर्की ने इसे क्षेत्रीय अस्थिरता का सबूत बताया. ग्रीस ने भी साइप्रस के पाफोस बेस पर 4 F-16 तैनात किए और दो ईरानी ड्रोन मार गिराए.

ईरान और इजराइल-अमेरिका की जंग

यह सब अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद हो रहा है. युद्ध अब पश्चिम एशिया से पूर्वी भूमध्य सागर तक फैल गया है. साइप्रस एक फ्लैशपॉइंट बन गया है. तुर्की NATO सदस्य है और ईरान से पहले से प्रतिस्पर्धा रखता है. तुर्की ने कहा कि अगर उत्तरी साइप्रस पर हमला हुआ तो जवाब तय है और जंग बड़े इलाके में फैल सकती है. तुर्की ने स्पष्ट किया कि वह क्षेत्र की शांति चाहता है, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा.

यह भी पढ़िए: ईरान से जंग में अमेरिका ने खोया अपना 7वां सैनिक, ट्रंप बोले- ईरान सरेंडर करे, वरना हमला..

Bharat Express Desk

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

31 seconds ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

10 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

11 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

39 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

50 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

54 minutes ago