दुनिया

Mail आते ही डर जा रहे Twitter कर्मचारी, भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू

भारत में Twitter कर्मचारी के बीच में  नौकरी जाने का खौफ देखा जा रहा है. लोगों इस बात से डरे हुए हैं कि कहीं उनको वो डरावना मेल ना आ जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि ट्विटर ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की प्रकिया शुरु कर दी है.

ट्विटर एप के नए मालिक एलोन मस्क ने Twitter  को नए सिरे से चलाने के लिए बदलाव करने शुरु कर दिए हैं.  44 बिलियन अमरीकी डालर की कंपनी वैश्विक नौकरी में कटौती के हिस्से के रूप में भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. 

 दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन एलोन मस्क को जबसे ट्विटर का मालिकाना हक मिला है. वो एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहै हैं. पिछले हफ्ते ट्विटर पर सीईओ पराग अग्रवाल के साथ-साथ सीएफओ और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकालकर उन्होंने इसकी शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने अब तक ट्विटर एप का मैनजेमेंट संभाल रहे प्रबंधन को भी बदल दिया गया. इसके बाद अब मस्क ने कंपनी के वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू कर दी है. 

सूत्रो के अनुसकार बताया गया है कि, छंटनी ने भारतीय टीम के “महत्वपूर्ण हिस्से” को प्रभावित किया है. जिससे कई ट्विटर के कई कर्मचारी नौकरी से हटाए जाने के मेल आने की आशंका को लेकर डरे हुए हैं. अमेरिका स्थित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पहले कर्मचारियों को एक आंतरिक ईमेल में कहा था, “ट्विटर को स्वस्थ रास्ते पर लाने के प्रयास में, हम शुक्रवार को अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे.” इसने कहा गया था कि “सभी को एक व्यक्तिगत ईमेल प्राप्त होगा”.

कंपनी कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ ट्विटर सिस्टम और ग्राहक डेटा के लिए सभी कार्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर देगी. बता दें  ट्विटर ने पिछले दिनों कहा था, कि ‘अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस जा रहे हैं, तो कृपया घर लौट आएं. अब इसी मेल की वजह से ट्विटर के कर्मिचारियों को यह लगने लगा है कि, कहीं अगला नंबर उनका ना आ जाए. इस बात को लेकर की कहीं Twitter एप से उनकी भी छंटनी ना हो जाए कर्मचारियों में डर बस गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

13 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

19 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

37 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

41 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

54 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

59 minutes ago