वाराणसी, कुशीनगर, हाथरस, बांदा और बदायूं में IAS अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव किया गया है. योगी सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें सभी जिलाधिकारी शामिल हैं. ट्रांसफर की सूची में कुशीनगर के डीएम एस. राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं, बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल अंडर वेटिंग हैं.
गौरतलब है कि वाराणसी का डीएम पद करीब एक महीने से रिक्त है. इससे पहले यहां के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को जिलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार गिया गया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रांसफर को लेकर देर रात तक कामकाज कार्मिक विभाग के अधिकारियों के द्वारा किया जाता रहा. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रांसफर की सूची को मंजूरी भी दे दी है. आधिकारिक तौर पर इस सूची को शनिवार को जारी किया जाएगा.
अब क्या मिली हैं जिम्मेदारियां
वाराणसी के अलावा हाथरस के डीएम रमेश रंजन को कुशीनगर की कमान सौंपी गई है. जबकि, बदायूं की डीएम दीपा रंजन का बांदा ट्रांसफर किया गया है. वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है. हाथर का डीएम अर्चना वर्मा को बनाया गया है. इससे पहले इनके पास हापुड़ विकास प्राधिकरण की वीसी का पदभार था.
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…