Categories: देश

नरेंद्र मोदी को भाई मानती थीं लता मंगेशकर, खत के साथ भेजी थीं अनमोल धरोहर; PM ने उन्हें जयंती पर ऐसे किया याद

Lata Mangeshkar Birth Anniversary: आज भारत की प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की जयंती है. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें ‘स्वर कोकिला’ कहा था. वहीं, मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लता अपना ‘भाई’ मानती थीं. उन्होंने अपने खत के साथ उनके लिए अनमोल ‘धरोहर’ भेजी थीं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनकी जयंती के मौके पर याद किया.

पीएम मोदी ने X.com पर कहा, “मैं आज लता दीदी को याद कर रहा हूं. वे अपने भावपूर्ण गीतों के कारण हमेशा लोगों के दिलों और दिमाग में जीवित रहेंगी. लता दीदी और मेरे बीच एक विशेष बंधन था. मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है.”

पीएम मोदी का मिला जब लता का आशीर्वाद

भारत रत्न लता मंगेशकर प्रधानमंत्री के विजन से बहुत प्रभावित थीं. कई मौकों पर लता दीदी पीएम मोदी के साथ भी दिखी थीं. देश की इन दो महान शख्सियतों के बीच सम्मान और लगाव का गहरा रिश्ता था. इसकी बानगी है वो खत जो एक्स हैंडल ‘मोदी आर्काइव’ ने उनकी जयंती 28 सितंबर पर साझा किया है.

इस पोस्ट में लिखा गया है कि भारत रत्न लता मंगेशकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हमेशा से ही गहरा स्नेह और आपसी सम्मान का रिश्ता रहा है. उनके इस प्यारे रिश्ते का एक खूबसूरत उदाहरण यहां दिया गया है. इसके साथ ही लता मंगेशकर का हस्त लिखित खत चस्पा किया गया है.

‘मोदी भाई’ के लिए चिट्ठी में लिखी थीं ये बातें

हिंदी में लिखी चिट्ठी है. इसके साथ एक खास सीडी का भी जिक्र है! लिखा है- आदरणीय श्री, नरेन्द्र मोदीजी सस्नेह नमस्कार. आशीवाद के रूप में आप हमेशा मेरे साथ रहते हैं, इसके लिए धन्यवाद. मुझे मेरी बहुत पुरानी सीडी मिली जिसमें देश भक्ति के गीत हैं. आपकी सेवा में भेज रही हूं. आशा है आपको पसंद आएगी. आपकी नम्र, लता मंगेशकर (उनके हस्ताक्षर हैं).

लता जी मुझे गुजराती पकवान खिलाती थीं: PM

पीएम नरेंद्र मोदी को लता मंगेशकर अपना भाई मानती थीं. 6 फरवरी 2022 में उनकी मृत्यु के बाद नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप पर एक ब्लॉग के जरिए लता मंगेशकर के साथ अपनी यादें साझा की थीं. कहा था कि उन्होंने अपने गीत से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है. उनका जाना संगीत के एक युग की समाप्ति है. लता दी मुझे भाई मानती थीं.

लता मंगेशकर प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर कभी भी शुभकामनाएं देना भूलती नहीं थीं. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी को हर वर्ष रक्षा बंधन पर राखी भी भेजती थीं. पीएम मोदी ने बताया था कि जब भी वो उनसे मिलते थे, तो अपने यहां गुजराती पकवान खिलाती थीं.

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

46 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

54 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago