दुनिया

बाइडेन प्रशासन में एक और ‘भारतीय’ को मिली जगह, डॉ गीता राव गुप्ता अमेरिकी विदेश विभाग में एंबेसडर एट लार्ज नियुक्त

अमेरिकी सीनेट ने विदेश मंत्रालय में महिलाओं से जुड़े वैश्विक मुद्दों के कार्यालय में एम्बेसडर-एट-लार्ज के रूप में भारतीय-अमेरिकी डॉ. गीता राव गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. किसी कार्य विशेष के लिए बनाए गए दूत को एम्बेसडर-एट-लार्ज कहा जाता है. इस भूमिका के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन की पसंद डॉ. गुप्ता के नाम को इस सप्ताह के आरंभ में 47 के मुकाबले 51 वोटों से सीनेट ने मंजूरी दी. डॉ. गुप्ता को लैंगिक समानता और महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा पर एक वैश्विक अगुवा के रूप में जाना जाता है.

विदेश विभाग ने शुक्रवार को डॉ. गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि उसे उनसे अमेरिकी विदेश नीति के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देने की उम्मीद है. गुप्ता ने संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों और कार्यक्रमों के लिए काम किया है. वह यूएन फाउंडेशन में लड़कियों और महिलाओं के लिए 3डी कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक भी रह चुकी हैं.

यूएन फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीटर येओ ने कहा कि गुप्ता की नियुक्ति ऐसे समय में लैंगिक समानता के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है जब दुनिया भर में महिलाओं के बुनियादी मानवाधिकार और कल्याण खतरे में हैं. गुप्ता ने आगामी 25 वर्षों में एचआईवी/एड्स के लिए वैश्विक प्रतिक्रिया की योजना बनाने के लिए यूएन एड्स द्वारा शुरू की गई एक अंतर्राष्ट्रीय पहल का सह-संचालन भी किया था. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने उन्हें यूनीसेफ की उप कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया था.

संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन की गर्ल एंड वीमिन स्ट्रेटिजी के उपाध्यक्ष मिशेल मिलफोर्ड मोर्स ने कहा, डॉ. गुप्ता वैश्विक महिला मुद्दों के कार्यालय के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में व्यापक अनुभव के साथ एक अत्यधिक प्रशंसित अगुवा हैं. यह अमेरिकी वैश्विक नेतृत्व के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका है, और डॉ. गुप्ता इसे बड़ी विशिष्टता के साथ पूरा करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

22 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

50 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago