प्रतीकात्मक तस्वीर
Bharti Airtel Share Price: भारती एयरटेल ने मंगलवार को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे पेश किये. जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है. कंपनी ने 3006 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया है. पिछली तिमाही से अगर इसकी तुलना की जाए तो ये 89% ज्यादा है. मंगलवार को आए नतीजों के चलते बुधवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. आज शेयर बाजार में भारती एयरटेल शेयर के भाव में 1 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई । फिलहाल शेयर इंडेक्स पर 796 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा है. शेयर बाजार के ओपनिंग सेशन में शेयर्स ने 797 रुपए को पार कर लिया था.
ये भी पढ़ें- गुजरात के GIFT City में शिफ्ट करने होगी SGX Nifty, NSE ने दी जानकारी
Airtel की बात करें तो ये मार्केट शेयर के हिसाब से BSE की टॉप 10 टेलीकॉम कंपनियों में शुमार होती है. फिलहाल कंपनी के मार्केट कैपिटल में ₹4,461 करोड़ का इजाफा हुआ है जिसके बाद इसका बुधवार को कंपनी का मार्केट कैपिटल ₹4,43,753.29 करोड़ हो गया है. जबकि कल यानि बीते ट्रेडिंग सेशन में ये ₹4,39,292.62 करोड़ था.
अफ्रीका और भारत में बिजनेस –
Airtel को भारतीय बाजार से ₹25,250 करोड़ की रेवेन्यू हासिल हुई है जो कि पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा है. EBITDA मार्जिन 53.1% रिकॉर्ड किया गया है जो कि पिछले साल से 225 bps ज्यादा है. वहीं देश में कंपनी के पास 375 मिलियन यूजर्स है और घरेलू बाजार में कंपनी का CAPEX ₹8,989 करोड़ रुपए रहा है.
ये भी पढ़ें- महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर, 3 साल के निचले स्तर पर आई WPI
जबकि अफ्रीका के बिजनेस में भी कंपनी को 18.6 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है. अफ्रीकी बाजार में EBITDA 49.2%, रिकॉर्ड हुआ जो कि पहले की तुलना में 74 bps कम है. वहां कंपनी के कस्टमर्स की संख्या 140 मिलियन है.
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…