दुनिया

गौतम अडानी, सागर अडानी पर लगे सभी चार्ज खत्म; न्यूयॉर्क कोर्ट ने रद्द केस

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के लिए अमेरिका से अब तक की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी जिला अदालत ने अडानी समूह के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के सभी आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया है. इस ऐतिहासिक फैसले के साथ ही करीब दो साल से चल रही कानूनी लड़ाई का हमेशा के लिए अंत हो गया है.

जज निकोलस गराउफिस का बड़ा फैसला

अदालत के जज निकोलस गराउफिस (Nicholas Garaufis) ने अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) की याचिका को स्वीकार करते हुए गौतम अडानी, सागर अडानी और अडानी ग्रीन के पूर्व सीईओ विनीत जैन के खिलाफ दर्ज सिक्योरिटीज फ्रॉड और वायर फ्रॉड की साजिश के सभी मामलों को निरस्त कर दिया. “Dismissal with Prejudice” का अर्थ है कि इन आरोपों को अब दोबारा किसी भी अदालत में दाखिल नहीं किया जा सकता है, जिससे यह मुकदमा स्थायी रूप से समाप्त हो गया है.

DoJ ने क्यों वापस लिए आरोप?

अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने अदालत के सामने दलील दी कि इस मुकदमे को आगे बढ़ाना न्याय के हित में नहीं है. सरकार ने इसके पीछे क्षेत्राधिकार (Jurisdiction), सबूतों की कमी, मामला मुख्य रूप से भारत से जुड़ा होना और किसी भी अमेरिकी निवेशक को वित्तीय नुकसान न होने का हवाला दिया. DoJ ने यह भी माना कि नवंबर 2024 में बाइडेन प्रशासन के अंतिम दिनों में लाया गया यह केस राजनीतिक रूप से प्रेरित “नेम एंड शेम” (नाम खराब करने का प्रयास) जैसा था, जिसके मुकदमे तक पहुंचने की बहुत कम संभावना थी.

गौतम अडानी का पहला बयान

फैसले का स्वागत करते हुए गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा, “चुनौतीपूर्ण दौर के दौरान सच्चाई, निष्पक्षता और कानून के शासन पर हमारा विश्वास हमेशा अडिग रहा. जिन लोगों ने हम पर और भारत की न्याय प्रणाली पर भरोसा बनाए रखा, उनका दिल से आभार. हम देश के निर्माण और राष्ट्र सेवा के अपने संकल्प को आगे भी जारी रखेंगे.” इसके साथ ही, गौतम अडानी ने अदालत के समक्ष शपथ पत्र देकर यह स्पष्ट किया कि DoJ के इस फैसले के पीछे कोई गुप्त समझौता या सौदा (Quid Pro Quo) नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: रांची की गूंज संसद तक: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में NDA का मार्च, लगे ‘राहुल भागो मत’ के नारे

SEC सिविल मामला भी हुआ हल

आपराधिक मामला पूरी तरह खारिज होने के साथ ही, US प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) का सिविल मामला भी अंतिम निर्णय के तहत सुलझ गया है. इसके तहत गौतम अडानी ने बिना किसी आरोप को स्वीकार किए 30 दिनों के भीतर $6 मिलियन की सिविल पेनल्टी चुकाने पर सहमति व्यक्त की है. इस फैसले से वैश्विक बाजारों और निवेशकों के बीच अडानी ग्रुप की साख को बड़ी मजबूती मिली है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

53 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago