दुनिया

US Presidential Election 2024: ट्रम्प ने कमला को बताया इतिहास की सबसे खराब उपराष्ट्रपति, हैरिस बोलीं- पुतिन आपको लंच में खा जाएंगे

United States Presidential Election 2024: दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र वाले देश अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. चुनावी मुकाबला वहां की दो प्रमुख पार्टियों डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के बीच है. डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वहां बीते रोज अमेरिकन पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट ABC न्यूज चैनल पर हुई.

इस प्रेसिडेंशियल डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच जब पुतिन का जिक्र आया तो कमला हैरिस ने ट्रंप पर रूस के साथ नरमी बरतने और अमेरिकी विदेशनीति में लापरवाह होने के आरोप लगाए. कमला ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन एक तानाशाह हैं, जो डोनाल्ड ट्रंप को लंच में खा जाएंगे.

कमला हैरिस ने ट्रंप पर रूस नेताओं की मदद करने का आरोप भी लगाया, उन्‍होंने डिबेट के दौरान कहा- “ट्रंप को लग रहा है कि पुतिन उनके दोस्त हैं लेकिन वह उनको लंच ( दोपहर के भोजन) में खा जाएंगे.”

रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस.

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच यह महा-बहस फिलाडेल्फिया स्थित नेशनल कॉन्स्टिट्यूशनल सेंटर में हुई. इस महा-बहस में डोनाल्ड ट्रंप जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की आलोचना कर रहे थे, तभी कमला हैरिस ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि आप बाइडेन के नहीं, बल्कि मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

ट्रंप राष्ट्रपति होते तो पुतिन कीव में बैठे होते: कमला हैरिस

कमला हैरिस ने यूक्रेन संकट का जिक्र करते ट्रंप पर तंज कसा, “अगर आप अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो पुतिन को अपना दोस्‍त मानने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती. पुतिन कीव (यूक्रेन की राजधानी) में बैठे होते और उनकी नजर बाकी यूरोप पर होती. वो आपको लंच में खा जाते.”

मैं होता तो यूरोप में ये संकट ही पैदा नहीं होता: डोनाल्ड ट्रंप

कमला की इस टिप्‍पणी पर ट्रंप ने भी पलटवार किया, उन्‍होंने कमला को इतिहास का सबसे खराब उपराष्ट्रपति कहते हुए दावा किया कि वह तो खुद रूस और यूक्रेन का युद्ध रोकने में सफल नहीं हो सकीं. मैं होता तो यूरोप में ये संकट ही पैदा नहीं होता.

ट्रंप बोले, “मैं युद्ध को रोकना चाहता हूं. मैं राष्‍ट्रपति बना तो जेलेंस्की और पुतिन को एक टेबल पर ले आउूंगा. और, ये युद्ध जल्द खत्‍म हो जाएगा.”

‘कमला को इजराइलियों से नफरत है, वे आईं तो इजरायल नहीं बचेगा’

इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर पूछे गए सवाल पर ट्रंप बोले— “मैं राष्ट्रपति होता तो इजरायल फिलिस्तीन की जंग कभी शुरू ही नहीं होती. और, ये कमला इजराइलियों से नफरत करती हैं. इजरायली पीएम नेतन्याहू जब अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने आए तो कमला उनसे मिली भी नहीं, क्योंकि वह पार्टी कर रही थीं. कमला मिडिल ईस्ट के लोगों से भी नफरत करती हैं. अब यदि कमला अमेरिका की राष्ट्रपति बनी तो 2 साल में इजरायल का नामोनिशान मिट जाएगा.”

यह भी पढ़िए: US Presidential Election 2024: अमेरिका के इस राज्य में होगी पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट, इसके नतीजे तय करेंगे राष्ट्रपति कमला हैरिस बनेंगी डोनाल्ड ट्रंप

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

2 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

32 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

34 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

34 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago