दुनिया

7 साल बाद अमेरिका में फिर लौटा शटडाउन का जिन्न, बंद हो सकते हैं सरकारी काम, क्या ट्रंप निकाल पाएंगे इसका तोड़?

इन दिनों अमेरिको को एक गंभीर समस्या से झुझना पड़ रहा है. अमेरिका पर एक बार फिर वही खतरा मंडरा रहा है जो सात साल पहले भी मंडरा चुका है. ये कोई और खतरा नहीं बल्कि अमेरिका के सरकार का फिरसे गिरने का खतरा है, यानि गवर्नमेंट शटडाउन. यह हालात संसद से सरकार के खर्च को चलाने के लिए जरुरी फंडिंग न मिलने के कारण हो रही है.

क्या सब कुछ हो जाएगा बंद

दरअसल अमेरिकी सरकार ने संसद में सरकारी खर्च को लेकर एक बिल जारी किया लेकिन बिल को पास कराने के लिए वोटों की कमी हो गई. इसके लिए सरकार को 60 वोटों की जरूरत थी लेकिन केवल 55 वोट मिलने के कारण बिल पास नहीं हो पाया. अब अगर सरकार ने जल्द से जल्द इसका कोई हल नहीं निकाला तो कई सरकारी कार्यालयों के काम ठप हो जाएंगे.

पार्टियों में चल रहा टकराव

इस परिस्थिति का मुख्य कारण है अमेरिका के रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी के बीच चल रही टकराव. ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का कहना है की सरकार का काम बिना किसी शर्त के चलना चाहिए, साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं को फंडिंग बिल से अलग रखना चाहिए.

वहीं दूसरी ओर डेमोक्रेट पार्टी का कहना है की जब तक स्वास्थ्य बीमा ‘ओबामाकेयर’ पर मिलने वाले फायदे को नहीं बढ़ाया जाएगा तब तक हम बिल को मंजूरी नहीं देंगे. जिसपर उन्होंने तर्क दिया कि अगर यह सुविधा खत्म हुई तो करोड़ों लोगों का इलाज और दवाइयां महंगी हो जाएंगी और गरीब परिवारों के लिए मुश्किलें पैदा हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें: फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप, 60 की मौत, राहत कार्य जारी

दोनों पार्टियों में बयानबाजी तेज

इस टकरार के कारण दोनों पार्टियों के बीच बयानबाजी चल रही है. जहां एक तरफ डेमोक्रेट नेता चक शूमर का कहना की रिपब्लिकन पार्टी एकतरफा बिल पास करना चाहती है. वहीं रिपब्लिकन नेता जॉन थ्यून का आरोप है की डेमोक्रेट पार्टी दबाव बनाकर देश को शटडाउन की तरफ ले जा रहा है. साथ ही उनका कहना है कि ये बिल पूर्ण रुप से गैर-राजनीतिक और निष्पक्ष है लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए इसे गिरा दिया गया.

क्या होगा शटडाउन का असर?

ऐसे में अगर देश में शटडाउन होता है तो कई सरकारी कार्यालयों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा जिसके कारण कर्मचारियों के छुट्टी पर भेज उनकी सैलरी को रोका जा सकता है. स्कॉलरशिप रुक जाएंगी, आदलतों में केवल बेहद जरूरी मामलों की सुनवाई होगी. इस शटडाउन का सबसे ज्यादा असर आम नागरिक पर पड़ेगा, उन्हे आर्थिक तंगी झेलनी पड़ेगी, शिक्षा विभाग से आर्थिक मदद नहीं मिल पाएगी.

आगे क्या होगा?

अब सवाल यह है कि आगे क्या होगा. दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. डेमोक्रेट्स का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं पर बातचीत करनी चाहिए जबकि रिपब्लिकन का कहना है कि उन्हें पहले सरकार को काम करने देना चाहिए और फिर नीतियों पर चर्चा करनी चाहिए. अगर यह टकराव जारी रहा तो आधी रात के बाद ही अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप हो जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

2 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago